आंधी से बिजली व्यवस्था प्रभावित, जुटा विभाग

करहल उपकेंद्र में बिजली से फुकीं कई मशीनें दो दर्जन से ज्यादा पोल टूटे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:45 AM (IST)
आंधी से बिजली व्यवस्था प्रभावित, जुटा विभाग
आंधी से बिजली व्यवस्था प्रभावित, जुटा विभाग

जासं, मैनपुरी: बुधवार की रात आई आंधी और बारिश से बिजली विभाग की कस्बों में व्यवस्था चरमरा गई है। आकाशीय बिजली गिरने से करहल उपकेंद्र की मशीनें फुक गईं। दो दर्जन से ज्यादा पोल भी टूट गए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा अस्थायी तौर पर आपूर्ति सुचारू कराने के बाद मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है।

बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला हुआ था। बादलों ने छाने से गर्मी भी कम थी। रात को अचानक मौसम पूरी तरह से बदल गया था। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। कस्बों में तो आंधी ने जमकर उत्पात मचाया था। रात लगभग 8:30 बजे करहल उपकेंद्र पर बिजली गिरने से वहां स्थापित मशीनों की वाइंडिग पूरी तरह से फुंक गई। अचानक बडे़ क्षेत्र की आपूर्ति बंद पड़ गई।

बेवर और अन्य क्षेत्रों में भी लगभग 30 खंभे टूटने से आपूर्ति पर इसका असर पड़ा था। बारिश थमने के बाद विभागीय अधिकारियों ने रात को ही उपकेंद्र की आपूर्ति अस्थायी तौर पर चालू कर दी थी। गुरुवार की सुबह से ही फुकी हुई मशीनों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर उपखंड अधिकारी रजत शुक्ला और अवर अभियंता पंकज कनौजिया ने टीम के साथ मिलकर ज्यादातर मशीनों को दुरुस्त करा लिया था।

अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल का कहना है कि आंधी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है। जो खंभे टूटे हैं, उन्हें भी दुरुस्त कराया जा रहा है। सभी अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे वृक्षों की टहनियों का कटान कराएं जो मेन लाइन से छू रही हैं। लगातार पट्रोलिग कराई जा रही है। आज बंद रहेगी शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

मैनपुरी : अवर अभियंता देवी रोड रामसनेही ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज शुक्रवार को मेंटिनेंस कार्य की वजह से सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सिविल लाइन देवी रोड फीडर से आपूर्ति बंद रहेगी। जासं,

chat bot
आपका साथी