जल्द 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल रूट पर फिलहाल ट्रेन 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। ट्रैक बदलने का कार्य पूर्ण हो चुका है। डीआरएम मुख्यालय अनुमति मांगी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:46 AM (IST)
जल्द 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन
जल्द 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

संसू, भोगांव, मैनपुरी: शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल रूट पर आने वाले दिनों में ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा होगा। एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की गति 100 किमी प्रतिघंटा की जाएगी। ट्रेनों की गति में इजाफे के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रैक उच्चीकरण का काम पूरा होने के बाद अब मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को पत्राचार किया जा रहा है।

जिले से होकर गुजरने वाले शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल रूट पर वर्तमान में ट्रेनों को 75 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जा रहा है। गति में इजाफा के लिए 52 किग्रा भार की पटरियों के स्थान पर नई 60 किग्रा भार की पटरियां व स्लीपर बिछाए गए हैं। 106 किमी लंबे इस ट्रैक पर मैनपुरी और फीरोजाबाद जिले की सीमा में काम पूरा हो चुका है। अब ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा किया जाना है। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय त्रिपाठी के दौरे के बाद गति बढ़ाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने इस संबंध में डीएमआरएम मुख्यालय प्रयागराज से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों की रफ्तार सौ किमी प्रतिघंटा होना तय है। जिले से गुजरती हैं कई ट्रेनें

रेल रूट से प्रतिदिन कालिदी एक्सप्रेस का संचालन अप और डाउन दोनों साइड में होता है। वहीं साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस जिले को महानगरों से जोड़ती है। एक्सप्रेस ट्रेनों के अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनों व मालगाड़ियों का भी संचालन हो रहा है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए काम तकरीबन पूरा हो चुका है। पूरे रेल खंड पर सौ किमी की गति से ट्रेन चलाने से पहले सीआरएस का निरीक्षण कराया जाएगा। इस संबंध में जरूरी विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

-सुनील यादव, वरिष्ठ खंड अभियंता, रेल पथ मैनपुरी।

chat bot
आपका साथी