रात में कहीं मुस्तैद पुलिस तो कहीं खाली पड़ीं पिकेट

सर्दी का मौसम आते ही अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। चोरी और नकबजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। इस वर्ष जनवरी से अब तक चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लूट की दो वारदातों को भी अंजाम दिया गया है। बदलते मौसम में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं। पुलिस कितनी मुस्तैद है इसे लेकर दैनिक जागरण ने गुरुवार रात पड़ताल की। कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद खड़े मिले तो कहीं पिकेट पर सन्नाटा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:00 AM (IST)
रात में कहीं मुस्तैद पुलिस तो कहीं खाली पड़ीं पिकेट
रात में कहीं मुस्तैद पुलिस तो कहीं खाली पड़ीं पिकेट

जासं, मैनपुरी: सर्दी का मौसम आते ही अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। चोरी और नकबजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। इस वर्ष जनवरी से अब तक चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लूट की दो वारदातों को भी अंजाम दिया गया है। बदलते मौसम में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं। पुलिस कितनी मुस्तैद है, इसे लेकर 'दैनिक जागरण' ने गुरुवार रात पड़ताल की। कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद खड़े मिले तो कहीं पिकेट पर सन्नाटा था। पड़ताल पर एक नजर। सुरक्षा की सच्चाई

- शहर में प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पिकेट तैनात होनी चाहिए लेकिन ऐसा मौके पर नहीं था।

- प्रमुख बाजारों में पिकेट को तैनात किया जाता है, लेकिन कई बाजार सूने दिखाई दिए।

- रेलवे स्टेशन के बाहर सुरक्षा जरूरी है, लेकिन यहां कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला।

- प्रत्येक चौकी पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी जरूरी है, लेकिन कुछ चौकियां खाली थीं।

- जिला अस्पताल के गेट पर पुलिस की तैनाती जरूरी है, यहां भी पुलिस कर्मी नहीं थे।

- सौ शैय्या अस्पताल में सुरक्षा जरूरी है, लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। --- जिन स्थानों पर पुलिस को तैनात नहीं किया गया है, वहां तैनात किया जाएगा। ड्यूटी अनुपस्थित मिले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा पुलिस का दायित्व है। इसके लिए पुलिस सतर्क है।

अशोक कुमार राय, एसपी मैनपुरी। वर्तमान सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। अपराधों में काफी बढ़ोतरी हुई है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस आनाकानी करती है। जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। पुलिस की कार्यप्रणाली में बड़े सुधार की जरूरत है।

राजकुमार यादव, सदर विधायक

chat bot
आपका साथी