समस्याओं के समाधान को भाकियू ने किया प्रदर्शन

करहल संसू। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह को ज्ञापन देकर समस्याओं का निदान किए जाने की मांग की। सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:10 AM (IST)
समस्याओं के समाधान को भाकियू ने किया प्रदर्शन
समस्याओं के समाधान को भाकियू ने किया प्रदर्शन

संसू, करहल : मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह को ज्ञापन देकर समस्याओं का निदान किए जाने की मांग की। सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

बीडीओ को दिए ज्ञापन में भाकियू का कहना है कि सभी तहसील व ब्लाक कर्मचारियों के किसान यूनियन के लोगों को नाम, पद और मोबाइल नंबर लिख कर दिए जाएं। खसरा खतौनी की नकल लेने के लिए शासन स्तर से जो शुल्क तय है, वह ही लिया जाए। राशन कार्ड बनाने, किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को शामिल करने के लिए गांव-गांव शिविर लगाए जाएं, सप्ताह में एक दिन लेखपाल गांव में जाकर किसानों से समस्याएं सुनें। किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाए। सरकारी नाली, चकरोड, चारागाह पर अवैध कब्जा करने वालों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ अवैध कब्जे हटवाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के तहसील अध्यक्ष उदय वीर सिंह, किसान नेता वीरभान सिंह, ब्लाक अध्यक्ष भुवनेश कुमार राजपूत, कमलेश कुमार, राज कुमार, दीनदयाल शामिल हैं। उर्मिला यादव बनीं तहसील प्रभारी-

संसू,किशनी: मंगलवार को कस्बा के मंडी रोड स्थित जबर सिंह इंटर कालेज में भाकियू की बैठक हुई। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी ममता यादव, जिला उपाध्यक्ष रेनू यादव के अनुमोदन पर कालेज की प्रबन्धक उर्मिला यादव को संगठन की महिला मोर्चा की तहसील प्रभारी मनोनीत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, जिला महासचिव सुभाष यादव, जिला मंत्री पिकू सिकरवार, तहसील अध्यक्ष उमेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रमन यादव, महेश अग्निहोत्री, राघवेन्द्र चौहान, सोनू दुबे, उमाकांत पांडेय, सोनू गुप्ता, लल्लन दुबे आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी