टोल कंपनी को जमा करने होंगे स्टांप के 70 लाख

टेंडर राशि का दो फीसद स्टांप शुल्क जमा कराने के लिए निजी कंपनी के अधिकारियों ने साधा संपर्क नवीगंज के पास टोल प्लाजा का संचालन कर रही निजी कंपनी को अदा करना होगा स्टांप शुल्क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:55 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:55 AM (IST)
टोल कंपनी को जमा करने होंगे स्टांप के 70 लाख
टोल कंपनी को जमा करने होंगे स्टांप के 70 लाख

संसू, भोगांव : राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले में संचालित हो रहे टोल प्लाजा को 70 लाख का स्टांप शुल्क अदा करना होगा। टोल शुल्क वसूली शुरू होने के बावजूद भी निजी एजेंसी ने स्टांप की रकम को जमा नहीं किया था। उप निबंधन कार्यालय में शुल्क जमा कराने के लिए निजी एजेंसी से संपर्क साधा है।

जीटी रोड को उच्चीकृत कर फोरलेन बनाने की प्रक्रिया में जिले में नवीगंज और बेवर के बीच गांव तरावादेव के सामने टोल प्लाजा संचालित कराया गया है। तकरीबन एक महीने से हाईवे पर गुजर रहे वाहनों से निर्धारित दरों पर टोल शुल्क की वसूली शुरू कर दी गई है। टोल वसूली का टेंडर की राशि का दो फीसद स्टांप शुल्क अदा करने के लिए उप निबंधक कार्यालय ने निजी एजेंसी से संपर्क किया था। एक साल के लिए अनुबंध पर टोल वसूली करने वाली कंपनी को अब कुल राशि का दो फीसद स्टांप शुल्क जमा कराने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। स्टांप एवं पंजीयन विभाग ने निजी एजेंसी के कर्मचारियों को टेंडर राशि के अनुपात में 70 लाख रुपये स्टांप शुल्क जमा कराने का निर्देश दिया है। शुल्क जमा न होने पर नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। भोगांव तहसील में संचालित उप निबंधक कार्यालय के लिपिक प्रेमचंद्र राजपूत ने बताया कि टोल वसूली कर रही निजी कंपनी के अधिकारियों को स्टांप शुल्क की धनराशि को लेकर अवगत करा दिया गया है। जल्द स्टांप शुल्क जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी