मैनपुरी शहर में लगेगी माधवराव सिधिया की सात फीट ऊंची प्रतिमा

जल्द ही शहर के आगरा बाइपास रोड स्थित तिराहा पर ग्वालियर के स्व. माधवराव सिधिया की सात फीट ऊंची संगमरमर की आकर्षक प्रतिमा लोगों को लुभाएगी। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पुरानी प्रतिमा को हटवाकर नई की स्थापना से संबंधित कार्य जल्द आरंभ कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:08 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:08 AM (IST)
मैनपुरी शहर में लगेगी माधवराव सिधिया की सात फीट ऊंची प्रतिमा
मैनपुरी शहर में लगेगी माधवराव सिधिया की सात फीट ऊंची प्रतिमा

जासं, मैनपुरी : जल्द ही शहर के आगरा बाइपास रोड स्थित तिराहा पर ग्वालियर के स्व. माधवराव सिधिया की सात फीट ऊंची संगमरमर की आकर्षक प्रतिमा लोगों को लुभाएगी। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पुरानी प्रतिमा को हटवाकर नई की स्थापना से संबंधित कार्य जल्द आरंभ कराया जाएगा।

ग्वालियर के स्व. माधवराव सिधिया की उनके परिवार के सदस्यों द्वारा शहर के आगरा रोड स्थित तिराहा पर पत्थर की एक प्रतिमा स्थापित थी। प्रतिमा धीरे-धीरे खराब होने लगी थी। नवीन प्रतिमा की स्थापना के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा यहां पूर्व विधायक अशोक चौहान से संपर्क साधा गया। सहयोग करते हुए उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से इसके लिए अनुमति मांगी थी। पालिका प्रशासन द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र देते हुए कहा था कि मूर्ति स्थापना से संबंधित खर्च परिवार के द्वारा ही वहन किया जाएगा। इस पर परिवार राजी हो गया था। अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पुरानी प्रतिमा को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। परिवार के ओएसडी अनिल मिश्रा का कहना है कि नई प्रतिमा जयपुर से मंगाई जाएगी जो सात फीट ऊंची और एक टन वजन की होगी।

प्रतिमा स्थापना से पूर्व उस स्थान पर फाउंडेशन तैयार कराया जाएगा। फाउंडेशन तैयार कराने और देखरेख के लिए जयपुर से ही मूर्ति विशेषज्ञ की एक टीम मैनपुरी में रुकेगी। नवंबर तक प्रतिमा की स्थापना कराई जाएगी। उनका कहना है कि प्रतिमा स्थापना के लिए परिवार के सदस्यों में कौन-कौन से लोग आएंगे, इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन मैनपुरी से परिवार का विशेष जुड़ाव है। सदर विधायक ने की थी जानकारी

गुरुवार को सदर विधायक राजू यादव आगरा की ओर जा रहे थे। अचानक उन्होंने सिधिया तिराहा पर लगी प्रतिमा को हटाते हुए देखा तो गाड़ी रोककर उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। बाद में जब जानकारी हुई कि नई प्रतिमा स्थापना के लिए परिवार की सहमति से प्रतिमा हटवाई जा रही है तो वे वापस आगरा के लिए चले गए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही।

chat bot
आपका साथी