जिले में हो रही थी प्रतिबंधित मछली की बिक्री

एसडीएम ने विकास भवन के सामने मारा छापा विक्रेताओं में मचा खलबली घर में स्टाक होने पर मारा छापा दो कुंतल माल हुआ बरामद कराया नष्ट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 06:42 AM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 06:42 AM (IST)
जिले में हो रही थी प्रतिबंधित मछली की बिक्री
जिले में हो रही थी प्रतिबंधित मछली की बिक्री

जासं, मैनपुरी: विकास भवन के सामने प्रतिबंधित मछली की बिक्री के खेल पर एसडीएम ने छापा मार दिया। मौके से कुछ माल बरामद हुआ। इसके बाद आरोपित दुकानदार के घर पर कार्रवाई करके दो कुंतल और मछली बरामद की गई। बरामद मछली को नष्ट कराया गया है। कार्रवाई से मछली विक्रेताओं में खलबली मची रही।

बुधवार को जानकारी पर एसडीएम सदर ऋषिराज ने विकास भवन के सामने संचालित मांस-मछली बिक्री की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान मौके से एक वाहन को दुकानों पर मछली की आपूर्ति करते हुए पकड़ लिया गया, जबकि दुकानदार राजीव कश्यप और आदेश कश्यप के साथ चालक सैफ को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी दौरान आए मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने मछली को देखा तो उसे प्रतिबंधित थाई मांगुर बताया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आदेश कश्यप के घर में और स्टाक रखे होने की जानकारी मिली तो एसडीएम पुलिस को लेकर आगरा रोड स्थित उसके घर पहुंच गए। यहां से दो कुंतल प्रतिबंधित मछली जब्त की गई। एसडीएम ने मछली नष्ट कराने के साथ ही पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

एसडीएम ऋषिराज ने बताया कि थाई मांगुर मछली का विक्रय प्रतिबंधित है। इसके सेवन से कैंसर होता है। प्रतिबंधित मछली बिक्री की सूचना पर छापा मारा गया। विक्रेताओं और आपूर्ति करने वालों को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, वाहन चालक शहर के मुहल्ला दरीबा निवासी सैफ ने बताया कि वह शिकोहाबाद से मछली लाता है। प्रतिबंधित मछली को उसके वाहन में सभी के सामने रखा गया था। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने उसे फंसाया है।

chat bot
आपका साथी