मनरेगा से संवारे जा रहे सरस्वती के आंगन

जिले में संचालित राजकीय स्कूलों को अब मनरेगा से संवारने का काम हो रहा है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:01 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:01 AM (IST)
मनरेगा से संवारे जा रहे सरस्वती के आंगन
मनरेगा से संवारे जा रहे सरस्वती के आंगन

जासं, मैनपुरी: जिले में संचालित राजकीय स्कूलों को अब मनरेगा से संवारने का काम हो रहा है। चार स्कूलों की चहारदीवारी बनाने और खेल मैदान भी संवारे जा रहे हैं। काम पूर्ण होने के बाद यहां पौधारोपण भी होगा।

जिले में 22 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से मैनपुरी ब्लाक के गांव मानपुर हरी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के अलावा स्व. रघुवीर सिंह यादव राजकीय इंटर कालेज नगला हार, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज शाहजहांपुर में चहारदीवारी नहीं है और खेल का मैदान भी अव्यवस्थित था। अब मनरेगा योजना से इन स्कूलों को संवारने का काम होने लगा है। इन स्कूलों की चहारदीवारी बनाने का काम शुरू हो गया है। वहीं खेल मैदान को समतल किया जा रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद यहां फलदार पौधे रोपे जाएंगे। जल्द ही यह काम पं. दीनदयाल उपाध्याय माडल इंटर कालेज सहन में भी शुरू होगा।

यहां पूरा हो चुका काम

चाहरदीवारी बनाने, खेल मैदान समतलीकरण करने और पौधारोपण का यह काम राजकीय बालिका इंटर कालेज रठेरा में पूरा हो चुका है। राजकीय कालेजों में सुरक्षा के लिए चहारदीवारी बनाने का काम मनरेगा से कराया जा रहा है। यहां पौधे भी लगाए जाएंगे तो खेल मैदान को खेलने लायक बनाने का काम भी चल रहा है।

-ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी। पुण्यतिथि पर याद किए गए डा. कलाम: पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर गांव नगला भदौरिया मे हिदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव दुबे की अगुवाई में समाजसेवी महिला कार्यकर्ताओं ने गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। ग्राम वासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

गौरव दुबे ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की अपील की। महिला प्रकोष्ठ की ओर से रोशनी दुबे ने बच्चों को अब्दुल कलाम के संघर्ष की कहानी सुनाई। इस मौके पर ऊषा दुबे, सरला दुबे, ममता दुबे, उर्मिला दुबे, नीलम दुबे, साधना दुबे, किरन दुबे, एकता शर्मा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी