हुसैनपुर के तालाब को भी न मिल सकी संजीवनी

गांव हुसैनपुर के ग्रामीणों की अनदेखी से तालाब के आसपास का जलस्तर गिरने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:21 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:21 AM (IST)
हुसैनपुर के तालाब को भी न मिल सकी संजीवनी
हुसैनपुर के तालाब को भी न मिल सकी संजीवनी

संसू, अजीतगंज, मैनपुरी: विकास खंड जागीर के गांव हुसैनपुर के तालाब को भी संजीवनी न मिल सकी। ग्रामीणों की लापरवाही की वजह से तालाब का पानी लगभग सूखने के कगार पर है। स्थिति यह है कि तालाब के आसपास का जलस्तर भी गिरने लगा है। घरों में लगे हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहे हैं।

विकास खंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत हथपऊ के अंतर्गत लगभग दर्जनभर से ज्यादा तालाब आते हैं। इनमें से ज्यादातर की स्थिति खराब है। हुसैनपुर का तालाब लगभग दो बीघा क्षेत्रफल में फैला हुआ था। अतिक्रमण और गंदगी की वजह से इसके बडे़ हिस्से पर कब्जा हो चुका है। अब मात्र एक बीघा में ही तालाब नजर आता है। तालाब में पानी भी लगभग सूख गया है। किनारों पर झाड़ियां खड़ी हुई हैं, जिनकी वजह से पानी तालाब के अंदर तक नहीं पहुंच पाता है। इसका खामियाजा सबसे ज्यादा मवेशियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। सिर्फ पांच तालाबों की ही हुई थी सफाई

क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा तालाब हैं। सरकार द्वारा इन सभी की सफाई के लिए ग्राम पंचायत को बजट आवंटित किया गया था, लेकिन सिर्फ पांच की ही देखरेख हो सकी। शेष की सफाई न होने की वजह से अब वे सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। अनदेखी की वजह से ही आज ये स्थिति पहुंची है। तालाब में अगर पानी होता तो मवेशियों के लिए पेयजल का संकट खड़ा न होता। हम सभी को इसके लिए प्रयास करने होंगे।

सियाराम कठेरिया। तालाबों को दोबारा उनके अस्तित्व में लाने के लिए ग्रामीणों को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। तालाबों में जल स्तर को बढ़ाने के लिए उनके किनारों पर पौधारोपण कराया जाए।

संजू यादव। संकल्प

गिरते भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए तालाबों का रखरखाव जरूरी है। गांव में बारिश के पानी का रुख तालाबों की ओर मोड़ना होगा, ताकि जलस्तर में बढ़ोतरी हो सके।

महिपाल सिंह चौहान, एलाऊ तालाब, पोखर हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। इनका रखरखाव करने से जल स्तर सुधर जाएगा। हमें जल दोहन पर अंकुश कसना होगा।

संजय यादव, तारापुर बरसात के समय बारिश के जल को संचित करने का प्रयास सभी को करना चाहिए। जिससे भूजल स्तर में कमी आ सके। बेवजह नालियों में पानी नहीं बहाना चाहिए।

राधा कृष्ण यादव, जागीर

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के द्वारा वाहन धोने एवं पशुओं को नहलाने के लिए पानी बर्बाद किया जाता है। हमें इस बर्बादी पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

उमेश मिश्रा, मंगलपुर

chat bot
आपका साथी