इम्युनिटी संग हौसला बढ़ा रहा संघ का काढ़ा

कोरोना संक्रमण को देखते हुए आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मदद की मुहिम प्रारंभ कर दी है। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:45 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:45 AM (IST)
इम्युनिटी संग हौसला बढ़ा रहा संघ का काढ़ा
इम्युनिटी संग हौसला बढ़ा रहा संघ का काढ़ा

जासं, मैनपुरी: संक्रमण से टूटती सांसों की डोर को थामने के लिए संघ एक बड़ा सहारा बनकर आया है। न सिर्फ तीमारदारों को भोजन बल्कि काढ़ा भी दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मदद की जो मुहिम शुरू की है, उससे सिर्फ जरूरतमंदों को भोजन ही नहीं मिल रहा, बल्कि आक्सीजन और उपचार भी मिल रहा है।

सेवा भावना के लिए पहचाना जाने वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक बार फिर मददगार के तौर पर सामने आया है। संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा इन दिनों कचहरी रोड स्थित संघ कार्यालय पर केशव रसोई में भोजन तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन के पैकेट को जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर, एल-2 आइसोलेशन अस्पताल के बाहर जरूरतमंद तीमारदारों को वितरित किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों को भी भोजन के पैकेट बांट रहे हैं। शुक्रवार को संघ कार्यकर्ताओं द्वारा आयुर्वेद पद्धति से तैयार किए हुआ काढ़ा तीमारदारों को बांटा गया। सुबह से शाम तक लगातार संघ के सेवक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। होम आइसोलेशन में यदि किसी को जरूरत पड़ रही है तो उसके घर ले जाकर उपचार में भी सहयोग कर रहे हैं। जिला कार्यवाह रामजी, नगर प्रचारक विमल भारत, पर्यावरण प्रमुख सौरभ उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ताओं द्वारा मानवता की रक्षा के लिए श्रमदान किया जा रहा है। ईओ ने कस्बा में चलाया सफाई अभियान

संसू, घिरोर : कोरोना क‌र्फ्यू के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में नगर पंचायत अधिकारी और कर्मचारी लगातार सुरक्षा को जुटे हैं। नगर पंचायत ईओ सुभाष चंद्र ने कस्बा में सफाई अभियान शुरू कराया। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने कस्बा के नाले-नालियों में सफाई कार्य शुरू कराया। इस दौरान ईओ ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

chat bot
आपका साथी