राम नाम का उद्घोष कर निकले रामदूत

अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:55 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:55 AM (IST)
राम नाम का उद्घोष कर निकले रामदूत
राम नाम का उद्घोष कर निकले रामदूत

मैनपुरी, जासं। अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ राम नाम के जयघोष के साथ हुआ। जिले में राम भक्तों ने भ्रमण कर लोगों से निधि संग्रह के लिए संपर्क किया।

23 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह भगवान श्रीराम के चित्र का पूजन करने के साथ हुआ। विश्व हिदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित चौहान और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक सुदर्शन ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आरती उतारी। यहां से अलग-अलग पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की टोलियों को उनके क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। पदाधिकारियों ने कालोनियों में पहुंचकर लोगों से संपर्क साध उन्हें पर्चियों का वितरण किया। कुछ लोगों ने स्वत: ही राम मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से निधि समर्पित की। कई लोगों को कार्यकर्ताओं ने भ्रमण से संबंधित उद्देश्य समझाया। कार्यकर्ताओं ने धनराशि लेकर प्रत्येक दानदाता को रसीद भी दी। कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि दिनभर के जनसंपर्क के बाद शाम को विचार साझा किए जाएंगे। यदि कहीं किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका भी निदान कराया जाएगा। किशनी कस्बा में धन संग्रह को निकली टोली को तीन दानवीर राकेश गुप्ता, रमेश गुप्ता ने एक-एक लाख, डा.राकेश भदौरिया ने 21 हजार, विनोद गुप्ता ने 31 हजार की रसीद कटवाई। सभी ने यह राशि के चेक के जरिये दी। इस अवसर पर नगर संघ चालक मुनीन्द्र सिंह,विधानसभा क्षेत्र के अभियान प्रमुख राहुल मिश्रा,नगर के पालक राहुल तोमर,नगर कार्यवाह पारस गुप्ता,नगर व्यवस्था प्रमुख विजय गुप्ता, समाजसेवी सुधीर गुप्ता,सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र श्रीवास्तव,चंदू शंखवार,मयंक गुप्ता,शिवा श्रीवास्तव मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण को दिया एक लाख एक हजार का चेक

संसू, घिरोर : शुक्रवार को श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप में घिरोर निवासी गोविद भदौरिया ने जिला सह कार्यवाहक सचेंद्र सिंह को एक लाख एक हजार रुपये की सहयोग राशि का चेक सौंपा। इस दौरान घिरोर खंड कार्यालय प्रमुख मोहन चौहान, मोहन भदौरिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी