झमाझम बारिश से शहर में जलभराव

मैनपुरी जासं। सुबह से शाम तक उमस से बेहाल नागरिकों को आखिरकार राहत मिल ही गई। आकाशीय गर्जना के साथ झमाझम बारिश से शहर लबालब हो गया। हवा के साथ जमकर आकाश से पानी गिरा तो नागरिक और किसान खुश नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:03 AM (IST)
झमाझम बारिश से शहर में जलभराव
झमाझम बारिश से शहर में जलभराव

जासं, मैनपुरी: सुबह से शाम तक उमस से बेहाल नागरिकों को आखिरकार राहत मिल ही गई। आकाशीय गर्जना के साथ झमाझम बारिश से शहर लबालब हो गया। हवा के साथ जमकर आकाश से पानी गिरा तो नागरिक और किसान खुश नजर आए।

सूखे सावन पर रीझी बरखा: सावन को सूखा गुजारने वाली बारिश अब भादों पर मेहरवानी लुटा रही है। मंगलवार सुबह आसमान पर बादल छा गए तो घटनाएं भी घिर आई। मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद हवा चली तो मौसम साफ होने से बादल दूर चले गए। इसके बाद चमकदार धूप से उमस हो गई, जिससे हर कोई विचलित दिखा। धूप के तेवरों से शरीर भी पसीनों से नहाता रहा। कपड़े चिपचिपे होने से यह परेशानी और बढ़ गई।

शाम को झमाझम बारिश: दिनभर की उमस के बाद शाम को अचानक एक फिर मौसम बदला। आसमान पर काले बादल छा गए तो हवा भी चलने चली। इसी दौरान आकाशीय गर्जना होने से नागरिक बैचेन हो गए। अचानक तेज बारिश होने से शहर में उमड़ी भीड़ भी गायब हो गई। करीब बीस मिनट से ज्यादा पानी बरसने से राहों पर पानी ही पानी नजर आने लगा।

खेती को मिला अमृत: मंगलवार को हुई बारिश से खेती को खूब फायदा मिला है। धान रोपाई के बाद बारिश की कामना करने वाले किसानों के चेहरे इससे खिले नजर आए। किसान वीरपाल का कहना था कि खेतों में नमी तो थी, अब यह बारिश जमीन के नीचे तक गई है। इससे धान के साथ मक्का और बाजरा समेत दूसरी फसलों को फायदा होगा।

यहां हुआ जलभराव: शहर में बारिश की वजह से शहर के मुहल्ला ककरइया में नाला सफाई न होने से सड़क पर पानी भर गया। वहीं, गाड़ीवान मुहल्ला, रामलीला मैदान, नगला रते, अग्रवाल मुहल्ला, कचहरी मार्ग, तहसील के पास, कलक्ट्रेट, जेल रोड, देवी रोड, करहल चौराहा, भावंत चौराहा समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया।

16 तक मौसम देगा राहत: 12 से 16 अगस्त के मध्य घने बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। यह जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी पांच दिन उत्तरी-पश्चिमी और दक्षिणी-पूर्वी मध्यम गति से हवा चलेंगी। न्यूनतम तापमान 23.5 से 26.1 और उच्चतम तापमान 28.9 से 34.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम सापेक्षिक आद्रता 51 से 74 और उच्चतम सापेक्षिक आद्रता 76 से 94 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी