बारिश ने गर्मी से दी राहत, धान की रोपाई होगी तेज

रविवार रात को कई घंटे बूंदाबांदी का दौर चला जिससे शादियां बेरौनक हो गई। सोमवार सुबह धूप निकली। दोपहर में हुई बारिश से नागरिकों को सुकून मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:00 AM (IST)
बारिश ने गर्मी से दी राहत, धान की रोपाई होगी तेज
बारिश ने गर्मी से दी राहत, धान की रोपाई होगी तेज

जासं, मैनपुरी: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मानसून जिले पर सक्रिय हो गया। बीती रात कई घंटे बूंदाबांदी हुई तो सोमवार को दिन में बारिश होने से सभी के चेहरों पर रौनक लौट आई। अब बारिश होने के बाद खेती का काम जोर पकड़ेगा तो लगातार पिछड़ रही धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई भी तेजी से होगी।

एक पखवाड़े के दौरान एक बूंद भी आसमान से नहीं गिरी। तापमान भी लगातार बढ़ता रहा। इस वजह से दिन और रात उमस के चलते नागरिक परेशान हो रहे थे। खेतों में धूल उड़ रही थी। बारिश नहीं होने से धान रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई का काम भी जोर नहीं पकड़ पा रहा था। रविवार से मौसम मेहरबानी दिखाने लगा है। शाम होते ही आसमान पर काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो कई घंटे तक चलती रही। मौसम के इस मिजाज से जहां नागरिकों को राहत मिली। वहीं शादी के कार्यक्रम में खलल पड़ा। सोमवार सुबह का आगाज आसमान पर बादलों के साथ हुआ। काले बादलों का साया दो-तीन घंटे तक आसमान पर बना रहा। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो धूप भी निकल आई, लेकिन कुछ देर बाद आसमान पर एक बार फिर काले बादलों ने डेरा डाला और बारिश होने लगी। दोपहर में शुरू हुई बारिश का क्रम काफी देर तक लगातार चलता रहा। अब जोर पकड़ेगा खेती का काम

धान रोपाई का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आई है। वहीं धान की रोपाई का भी काम तेज हो जाएगा। अब किसान पहले से तैयार खेतों में खरीफ फसलों की बुवाई भी कर सकेंगे।

- बूंदाबांदी और बारिश से राहत मिली है, अब धान की रोपाई के लिए तापमान भी सही बन गया है। रोपाई का काम शुरू किया जाएगा।

-देवलाल, किसान। धान की रोपाई तो ट्यूबवेल से खरीदे गए पानी से कर दी थी, लेकिन मौसम में नमी नहीं होने की वजह से पानी सूख रहा था। अब बारिश से राहत मिलेगी।

-राधेलाल, किसान।

chat bot
आपका साथी