राहत के निवालों संग पहुंचने लगे रहनुमा

लाकडाउन में संघ कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं। अब प्रशासन ने भी मदद को हाथ बढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:15 PM (IST)
राहत के निवालों संग पहुंचने लगे रहनुमा
राहत के निवालों संग पहुंचने लगे रहनुमा

जासं, मैनपुरी : लाकडाउन में जरूरतमंदों की मदद को रहनुमाओं की टोलियां राहत के निवाले लेकर बस्ती-बस्ती पहुंचने लगी हैं। संघ कार्यकर्ता लगातार लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं तो अब प्रशासनिक टीमों ने भी मदद को हाथ बढ़ाए हैं।

लाकडाउन के बाद एक बार फिर से मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोगों के सामने समस्या खड़ी होने लगी है। इस संकट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक की टीमों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। शहर के कचहरी रोड स्थित संघ कार्यालय पर भोजन के पैकेट तैयार कराए जा रहे हैं। यहां संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टोलियां दिन में दो बार जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बहर बैठे मरीजों के तीमारदारों के अलावा एल-2 में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रही हैं।

इसके अलावा सैंपलिग एरिया में पहुंचकर भी लोगों को भोजन के पैकेट के अलावा चाय, नाश्ता और काढ़ा बांट रहे हैं। यह सेवा लगातार कई दिनों से संचालित की जा रही है। संघ कार्यकर्ताओं का कहना है कि आपसी सहयोग से इसका संचालन किया जा रहा है। प्रयास है कि हर एक जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके। वहीं प्रशासन ने भी राहत आरंभ कर दी है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के अलावा गरीब और भिखारियों तक भोजन व अन्य राहत के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।

एसडीएम सदर ऋषिराज का कहना है कि इस काम में सहयोग के लिए सदर तहसीलदार और लेखपाल का सहयोग लिया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में ही रहें। बेवजह परेशान न हों। यदि किसी प्रकार की आवश्यकता है तो उसकी सूचना दें। प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराएंगी।

chat bot
आपका साथी