पोस्टमार्टम से नहीं पता चली मौत की वजह, बिसरा सुरक्षित

जासं मैनपुरी थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से क्षुब्ध युवती द्वारा की गई खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफतार कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस पर डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:08 AM (IST)
पोस्टमार्टम से नहीं पता चली मौत की वजह, बिसरा सुरक्षित
पोस्टमार्टम से नहीं पता चली मौत की वजह, बिसरा सुरक्षित

जासं, मैनपुरी: थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से क्षुब्ध युवती द्वारा की गई खुदकुशी को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है। अब पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है।

मंगलवार शाम युवती घर में थी, तभी आरोपित द्वारा उसके साथ छेड़खानी की गई थी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन को आगे बढ़ाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान मृतका के बालिग होने की पुष्टि हुई है। घटना को लेकर उन्होंने फील्ड यूनिट से जांच कराई तो घर में कीटनाशक की बोतल बरामद हुई है। उन्होंने बताया घटना के बाद भागते समय आरोपित के गिर जाने से उसे चोट आई थी। आरोपित की छत पर खून के निशान मिले हैं। छानबीन में पता चला है कि एक माह पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पहले युवती और आरोपित के बीच बातचीत होती थी, लेकिन बाद में युवती ने बात करना बंद कर दिया था। इसके बावजूद आरोपित उस पर दबाव बनाता था। उन्होंने बताया कि पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया गया था। इसे लेकर एएसपी मधुवन कुमार सिंह द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी