आज रवाना होंगी मतदान पार्टियां, इंतजाम चौकस

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को ब्लाकों से चुनाव सामग्री रवानगी स्थल तक वितरण को पहुंचाई गई। इसके लिए नौ स्थान तय किए गए हैं। रविवार सुबह से पार्टियों को सामान बांटा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 04:30 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 04:30 AM (IST)
आज रवाना होंगी मतदान पार्टियां, इंतजाम चौकस
आज रवाना होंगी मतदान पार्टियां, इंतजाम चौकस

जासं, मैनपुरी: जिले में सोमवार को पंचायत के चार पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए पोलिग पार्टियों को रविवार को रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लाक क्षेत्र स्थान तय कर दिए गए हैं। शनिवार को यहां चुनावी सामग्री पहुंचाने का काम होगा। इसके लिए भी तैयारियां कर ली गई हैं।

शनिवार को चुनाव कराने की तैयारियां सभी नौ ब्लाकों में चलती रहीं। सामग्री के बस्तों में जरूरी प्रपत्र रखने का काम चलता रहा। बूथ के हिसाब से सामग्री के थैले तैयार कराए गए। सभी तैयार थैलों को वाहनों के जरिये पार्टियों के रवानगी स्थल पहुंचाया गया, यहां सुरक्षा के साथ बक्सों को रखवाया गया। अब रविवार को यह सामान पोलिग पार्टी के प्रमुख को सौंपा जाएगा। यह सामान होगा थैले में

मतदान पार्टी को मतपेटिका के अलावा एक थैला मतपत्रों का सौंपा जाएगा। इसके अलावा दूसरा थैला भी दिया जाएगा। इस थैले में अमिट स्याही, पेपर सील, मेटल सील, मतदान अभिकर्ता बैज, पीठासीन अधिकारी का बैज, मतदान कार्मिकों के बैज, मतदाता सूची आदि शामिल हैं। मतदान कार्मिको मिलेंगे 85.71 लाख

चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए कार्मिकों को 85.71 लाख रुपये का वितरण होगा। व्यय प्रेक्षक-वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल ने बताया कि ड्यूटी के बदले धनराशि वितरण के लिए मतदान केंद्र के हिसाब से लिफाफे तैयार किए गए हैं, जो सेक्टर मजिस्ट्रेट को पार्टियों के रवानगी स्थल पर उपलब्ध कराएं जाएंगे, जो मतदान के इन इनका वितरण करेंगे। यहां से आज रवाना होंगी पार्टियां

उप जिला निर्वाचन अधिकारी- सीडीओ ईशा प्रिया ने बताया कि मतगणना के लिए मैनपुरी ब्लाक का स्ट्रांग रूम किरन सौजिया डिग्री कालेज के डीएलएड संकाय में बनाया जाएगा। सुल्तानगंज में स्ट्रांग रूम नेशनल डिग्री कालेज में तो बेवर का स्ट्रांग रूम जीएसएम महाविद्यालय में बनेगा। जागीर के लिए चौ. सूरज सिंह महाविद्यालय, किशनी के लिए राम सिंह महाविद्यालय, करहल के लिए चौ. नत्थू सिंह महाविद्यालय, बरनाहल के लिए केवीएस और घिरोर के लिए स्ट्रांग रूम कृषि मंडी में बनेगा, जबकि कुरावली ब्लाक का स्ट्रांग रूम देवनागरी इंटर कालेज में स्थापित होगा। रविवार को सभी मतदान पार्टियों को चुनाव सामग्री इन्हीं स्थानों से बांटी जाएगी, पार्टियां यहीं से रवाना होंगी, वापस यहीं आकर मतपेटिकाओं को जमा कराएंगी। ब्लाक, ग्राम पंचायत, जोन, सेक्टर

मैनपुरी, 48, तीन, 12

घिरोर,57,तीन,14

किशनी,62,तीन,13

कुरावली,64,दो,14

बेवर,87,तीन,18

सुल्तानगंज,71,तीन,15

जागीर,37,दो,आठ

करहल,65,तीन,15

बरनाहल,58,दो,13

-- -

मतदान केंद्रों पर एक नजर-

अति संवेदनशील प्लस- अति संवेदन शील- संवेदनशील- सामान्य-

मैनपुरी- 12-12-तीन-80

घिरोर- 18-15-61-19

किशनी- छह-17-जीरो-92

कुरावली-नौ- 15-जीरो- 69

बेवर- 15- 21-जीरो- 99

सुल्तानगंज- 15-21- जीरो- 102

जागीर- नौ-20- जीरो-59

करहल- 13-12-पांच-85

बरनाहल- नौ- 17-नौ-58 -

ब्लाकवार मतदान केंद्र -

ब्लाक- मतदान केंद्र-मतदेय स्थल-

मैनपुरी- 107-230

घिरोर- 105-231

किशनी- 115-238

कुरावली-93-195

बेवर- 135-293

सुल्तानगंज- 137-298

जागीर- 80-166

करहल- 120-227

बरनाहल- 90-177

chat bot
आपका साथी