पुलिस ने ढूढ़ निकाला दुष्कर्म का आरोपित, गिरफ्तार

सीसीटीवी के जरिए मिली पुलिस को कामयाबी आरोपित ने कबूला गुनाह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 06:10 AM (IST)
पुलिस ने ढूढ़ निकाला दुष्कर्म का आरोपित, गिरफ्तार
पुलिस ने ढूढ़ निकाला दुष्कर्म का आरोपित, गिरफ्तार

संसू, बेवर : पांच दिन पहले आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने ढूढ़ निकाला। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कस्बा के निकट झोपड़ी में रह रहे एक परिवार की आठ वर्षीय बालिका 18 अगस्त को शौच के लिए गई थी। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना में बालिका की हालत गंभीर हो गई थी, उसे सैफई रेफर किया गया था। आपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार है। घटना की रिपोर्ट बालिका के पिता ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई थी। एसपी ने आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी को चार टीमें गठित की थी।

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि आरोपित की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले गए। इसमें एक युवक बालिका और उसकी बहन के साथ जाते दिखाई दिया, लेकिन आरोपित की तस्वीर की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसलिए बाजार में लगे अन्य सीसीटीवी खंगाले गए, जिससे आरोपित की पहचान हुई। इसी आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। गुरुवार सुबह आरोपित मोनू निवासी गांव दौलतपुर थाना बेवर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

लालच देकर बालिका को ले गया था दो किलोमीटर दूर: पकड़े गए आरोपित ने बताया कि बालिका और उसकी बहन बाजार में भीख मांगते हुए उसके पास आ गई। उस समय वह ताड़ी के नशे में था। इसलिए वह बालिका को समोसा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। दोबारा हुए पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण हैंगिंग

जासं, मैनपुरी: बेवर के जीटी रोड निवासी मीनेश तिवारी के शव का दूसरी बार चिकित्सकों के पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। इस बार भी मौत का कारण हैंगिग बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

मीनेश तिवारी का मायका पचौरी कंपाउंड में है। शुक्रवार को वह अपने मायके आई थी। शनिवार सुबह छत पर बने कमरे में फंदे से उनका शव झूलता मिला था। मीनेश तिवारी के पति और अन्य स्वजन ने मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं मायके वालों ने घटना को खुदकुशी बताया था। हत्या की रिपोर्ट मायके वालों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग बताया गया था, जिससे स्वजन संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने पोस्टमार्टम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद रविवार को दोबारा चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरी रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण हैंगिग बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी