पुलिस ने 30 घंटे में बरामद की अगवा किशोरी

माता-पिता के साथ झोपड़ी में सोते समय आरोपित ने किशोरी को अगवा किया था। नौ माह से आरोपित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 03:32 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 03:32 AM (IST)
पुलिस ने 30 घंटे में बरामद की अगवा किशोरी
पुलिस ने 30 घंटे में बरामद की अगवा किशोरी

जासं, मैनपुरी: माता-पिता के साथ झोपड़ी में सो रही 13 वर्षीय एक किशोरी को युवक अगवा कर ले गया। वह किशोरी को दिल्ली ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने 30 घंटे के अंदर ही किशोरी को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपित फरार हो गया। पीड़ित किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी पुलिस को दी है।

पीड़ित किशोरी के माता-पिता काफी गरीब हैं। वे झोपड़ी में रह कर गुजर-बसर करते हैं। शहर कोतवाली के गांव ग्वालटोली निवासी अंकित यादव पुत्र रामवकील पिछले कुछ माह से किशोरी के पिता के पास आता जाता था। इसी दौरान उसने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे किशोरी माता-पिता के साथ झोपड़ी में सो रही थी, तभी आरोपित उसे बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया। कुछ देर बाद माता-पिता जागे तो किशोरी के गायब होने की जानकारी हुई। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पास ही एक मोबाइल पड़ा मिला। जांच हुई तो पता चला कि मोबाइल फोन अंकित का है। पुलिस ने आरोपित के स्वजनों पर दबाव बनाने के साथ ही किशोरी की तलाश शुरू कर दी।

शनिवार सुबह करीब दस बजे आरोपित और किशोरी के रोडवेज बस स्टैंड पर होने के सूचना मिली तो सिविल लाइन चौकी इंचार्ज वलवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख कर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी को अपनी निगरानी में ले लिया। किशोरी के मुताबिक आरोपित उसे दिल्ली ले जाना चाहता था। किशोरी ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपित उसके साथ पिछले नौ माह से दुष्कर्म कर रहा है। विवेचक वलवीर सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण होगा। इसके साथ कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। फरार आरोपित को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अगवा किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार

संसू, करहल: कस्बा निवासी एक किशोरी को उसके मुहल्ले का निवासी सुमित मंगलवार को अगवा कर ले गया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पुलिस ने अगवा किशोरी को जैन इंटर कालेज के पास से बरामद कर लिया। आरोपित सुमित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

chat bot
आपका साथी