पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन शातिर बदमाश

शुक्रवार रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचे और छुरा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 04:28 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 04:28 AM (IST)
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन शातिर बदमाश
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन शातिर बदमाश

जासं, मैनपुरी : शुक्रवार रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचे और छुरा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

शुक्रवार रात मिली सूचना के बाद एसओ घिरोर पहलवान सिंह ने अपनी टीम के साथ बड़ाहार जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में छिपे बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम लाला निवासी बड़ाहार घिरोर, बबलू निवासी फतेहपुर थाना नारखी फीरोजाबाद, सलमान निवासी घुराई दन्नाहार बताया। लाला और बबलू के पास से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि सलमान के पास से छुरा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

हिस्ट्रीशीटर तमंचा सहित गिरफ्तार

क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी अनिल डीलर का लंबा आपराधिक इतिहास है। थाना घिरोर पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है। शुक्रवार रात मिली सूचना के बाद पुलिस ने उसे शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर बंबा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। फंदे पर लटकने से हुई थी श्याम सिंह की मौत

जासं, मैनपुरी: शहर कोतवाली के गांव ललूपुर निवासी किसान श्याम सिंह की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। शुक्रवार को श्याम सिंह का शव फंदे पर झूलता मिला था।

गुरुवार शाम श्याम सिंह टहलने के लिए घर से निकले थे तभी लापता हो गए थे। शुक्रवार को उनका शव एक पेड़ पर लटका मिला था। गले में रस्सी से फंदा कसा हुआ था। परिवार के लोग घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पता चला कि श्यामसिंह की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। चौकी इंचार्ज सिविल लाइन बलवीर सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया घटना खुदकुशी का मामला है। खुदकुशी का कारण पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी