पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट का आरोपित गिरफ्तार

मैनपुरी जासं। करीब पांच माह पहले पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को घायल कर लूटपाट करने के आरोपित इनामी को पुलिस ने बरनाहल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:56 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:56 AM (IST)
पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट का आरोपित गिरफ्तार
पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट का आरोपित गिरफ्तार

जासं, मैनपुरी: करीब पांच माह पहले पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को घायल कर लूटपाट करने के आरोपित इनामी को पुलिस ने बरनाहल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है।

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला सभा निवासी अखिलेश कुमार का पेट्रोल पंप दन्नाहार क्षेत्र में है। 30 जून की रात करीब 11 बजे पेट्रोल डलवाने के बहाने बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने सेल्समैन रोहित के सिर में तमंचे की बट मारकर 22 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।

एसपी अशोक कुमार राय ने बदमाशों का पता लगाने के लिए थाना दन्नाहार पुलिस के अलावा स्वाट को भी निर्देश दिए थे। इस दौरान प्रकाश में आए एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन आरोपित पंकज व अरविद निवासी गांव गहेसर औरैया व कपिल निवासी लालपुर औरैया पकड़ में नहीं आ रहे थे। एसपी ने पंकज की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये और अन्य दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह और एसओ दन्नाहार विनोद कुमार की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी श्री राय ने बताया अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आसपास के जिलों में भी उसके खिलाफ अभियोग दर्ज कराए गए हैं। 20 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला खुंडे में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में 26 अगस्त को फायरिग हो गई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने अन्य आरोपितों को जेल भेज दिया था। एक आरोपित परमानंद निवासी नगला खुंडे पकड़ में नहीं आ रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को एसओ करहल नरेंद्र कुमार और सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र कुमार की टीम ने आरोपित को करहल क्षेत्र में नगला खुंडे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी