जिले के 3.21 लाख किसानों को मिला पीएम सम्मान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की आठवीं किश्त किसानों के खातों में पहुंच गई। बीते माह सत्यापन के बाद पात्र किसानों का डाटा लाक किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:18 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:18 AM (IST)
जिले के 3.21 लाख किसानों को मिला पीएम सम्मान
जिले के 3.21 लाख किसानों को मिला पीएम सम्मान

जासं, मैनपुरी: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किश्त किसानों को मिल गई। जिले के 3.21 लाख किसानों के खाते में यह रकम पहुंची है। दो हजार प्रति किसान के हिसाब से भेजी गई सरकारी इमदाद से अब अन्नदाता खाद-बीज आदि जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।

शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किश्त की धनराशि किसानों के खाते में भेजी। केंद्र सरकार की यह राशि जिले के नौ ब्लाकों के 3.21 लाख किसानों के खाते में पहुंची। कृषि विभाग ने बीते माह पात्र किसानों का डाटा सत्यापन के बाद अपलोड किया था। इसमें एक हजार से अधिक नए किसान भी शामिल हैं। नए डाटा से मृतक और अपात्र किसानों के नाम हटाए गए थे।

उप निदेशक कृषि डीवी सिंह ने बताया कि विभाग ने चार से दस अप्रैल की बीच इस योजना के पात्र किसानों का डाटा सत्यापन के बाद अपलोड किया था। चार दिन पहले एक हजार से अधिक नए पात्र किसानों के डाटा अपलोड किए गए थे। इस नई सूची से मृतक और अपात्र किसानों के नाम हटाए गए हैं। ऐसे करें सम्मान की जानकारी

योजना के लाभ के लिए आप लाभार्थियों की सूची चेक कर सकते हैं। सबसे पहले पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://श्चद्वद्मद्बह्यड्डठ्ठ.द्दश्र1.द्बठ्ठ पर जाना होगा। वेबसाइट के दाहिनी तरफ स्नड्डह्मद्वद्गह्मह्य ष्टश्रह्मठ्ठद्गह्म के तहत आपको क्चद्गठ्ठद्गद्घद्बष्द्बड्डह्म4 रुद्बह्यह्ल का विकल्प मिलेगा। इस लिक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड के बाद गांव का चयन करें। अब सभी विकल्पों के चयन के बाद द्दद्गह्ल क्त्रद्गश्चश्रह्मह्ल पर क्लिक करें। यहां लाभार्थियों की सूची आपके सामने आ जाएगी। इन पृष्ठों में आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

हेल्पलाइन से लें जानकारी

अगर पिछली सूची में आपका नाम था, लेकिन अपडेटेड सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092 पर भी फोन कर सकते हैं।

एक नजर-

321297 योजना में पंजीकृत किसान

64,25,94000 रुपये, पीएम किसान सम्मान की धनराशि

chat bot
आपका साथी