संविधान दिवस पर अधिकारी और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

मैनपुरी जासं। संविधान दिवस पर विकास भवन में अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। एकता का पालन करने की बात कही गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:15 AM (IST)
संविधान दिवस पर अधिकारी और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
संविधान दिवस पर अधिकारी और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

जासं, मैनपुरी: संविधान दिवस पर विकास भवन में अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। एकता का पालन करने की बात कही गई।

गुरुवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी को संविधान में दिये गये नियमों और प्रावधानों का पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिये। इस देश के गौरवशाली संविधान द्वारा ही नागरिकों को समानता के आधार पर बिना भेदभाव के वोट देने का मौलिक अधिकार दिया गया है। इस दौरान कोरोना बंदिशों का पालन भी किया गया।

वहीं, कोरोना बंदिशों का पालन करते हुए सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में भी संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्य, महात्मा गांधी, डा. भीमराव आंबेडकर और सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचारों से अवगत कराया गया। आरसी महाविद्यालय में ली महिला सुरक्षा की शपथ: जासं, मैनपुरी: संविधान दिवस पर गुरुवार को कुं. आरसी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत प्राचार्य डा. शेफाली यादव के निर्देशन में महिला सुरक्षा शपथ का आयोजन हुआ। प्राचार्य ने कहा कि सभी लोगों को बेटी-बेटा में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। बच्चों को बाल्यकाल से ही जीवन के नैतिक मूल्यों को सिखाएं, उन्हें सही और गलत का भेद बताएं। अपनी बेटी को स्वयं की सुरक्षा व ध्यान रखने के लिए कहें और बेटे को अनुशासन में रखते हुए उसकी दैनिक गतिविधियों का ध्यान रखें।

लेफ्टिनेंट सविता ने छात्राओं को संविधान में महिलाओं को मिले अधिकारों से अवगत कराया। संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी कहा कि जिस प्रकार टेलीविजन पर रामायण आदि प्रसारित किए जाते हैं, उसी प्रकार महिलाओं के कर्तव्यों और अधिकारों की जागरूकता के लिए संविधान को भी टेलीविजन पर प्रसारित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डा.राजेश सेन, डा. शिवानी जैन, डा. कुसुम यादव, उत्तरा सिंह, शिवा शर्मा, डा. रूपा, शैलेंद्र कुमार, अल्तमश और एनसीसी की कैडेट ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी