पुराने विवाद में दो गांवों के लोग भिडे़, मारपीट और फायरिग

बिछवां थाना क्षेत्र में बुधवार को मतगणना के दौरान हुए विवाद मे दो गांवों के लोग भिड़ गए। इस दौरान मारपीट के बाद फायरिग हुई। मारपीट में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 04:45 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:45 AM (IST)
पुराने विवाद में दो गांवों के लोग भिडे़, मारपीट और फायरिग
पुराने विवाद में दो गांवों के लोग भिडे़, मारपीट और फायरिग

संसू, बिछवां, मैनपुरी: बुधवार को मतगणना के दौरान हुए विवाद मे दो गांवों के लोग भिड़ गए। इस दौरान मारपीट के बाद फायरिग हुई। मारपीट में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है।

थाना बिछवां के गांव शाहआलमपुर और नगला दखली के लोग दो मई को मतगणना स्थल पर गए थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों गांवों के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। उस समय लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। बुधवार को शाहआलमपुर निवासी विजय सिंह अपने भाई रामवीर के साथ खेत पर थे, तभी नगला दखली के तीन दर्जन से अधिक लोग बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंच गए। विजय सिंह और राजवीर को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर शाहआलमपुर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दबाव बनाने पर नगला दखली के आरोपित फरार हो गए। इस दौरान फायरिग भी हुई। मारपीट में घायल हुए विजय सिंह और रामवीर को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से नगला दखली निवासी राममूर्ति देवी पत्नी श्यामवीर ने शाहआलममपुर निवासी नरेंद्र, धर्मेंद्र और अन्य के खिलाफ मारपीट और दु‌र्व्यवहार की तहरीर दी है। एसओ विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिग की बात झूठी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रास्ते के विवाद में तीन लोगों को मारपीट कर घायल किया

कुरावली: क्षेत्र के ग्राम गुलालपुर निवासी रवि मंगलवार शाम गांव में जा रहे थे। तभी गांव के निवासी अतुल पक्ष ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आऐ उसके भाई और भाभी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच रास्ते का विवाद बताया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायलों का मेडीकल परीक्षण कराया है। (संसू)

chat bot
आपका साथी