पानी पूरी के पैसे न देने पर मारी थी युवक को गोली

तीन दिन पूर्व युवक को गोली मारकर घायल करने की घटना का राजफाश हो गया ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:56 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:56 AM (IST)
पानी पूरी के  पैसे न देने पर मारी थी युवक को गोली
पानी पूरी के पैसे न देने पर मारी थी युवक को गोली

जासं, मैनपुरी: तीन दिन पूर्व युवक को गोली मारकर घायल करने की घटना का राजफाश हो गया है। हमलावरों ने लेनदेन के विवाद को लेकर युवक को गोली मारी थी। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के मुहल्ला छपट्टी निवासी टिकू जादौन गुरुवार रात करीब 8:30 बजे जरूरी सामान खरीदने बाजार गए थे। लौटते समय जब वह अपने मुहल्ले में पहुंचे तभी वहां पहले से मौजूद तीन हमलावरों ने उन पर फायरिग कर दी। पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल टिकू ने अशोक कश्यप, दिनेश कश्यप और मनोज कश्यप निवासीगण बंशीगोहरा शहर मैनपुरी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। शनिवार को इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह ने आरोपित अशोक और मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े दोनों आरोपितों ने पूछताछ में टिकू जादौन पर जानलेवा हमले करने की बात स्वीकार की है। दोनों ने बताया कि वे सिटी पोस्ट आफिस के पास पानी पूरी का ठेल लगाते है। टिकू जादौन दबंग और अपराधी किस्म का है। वह और उसके दोस्त उधार में पानी पूरी खाते रहते हैं। पैसे नहीं देते हैं। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। तीन दिन पहले उन्होंने टिकू से उधार के रुपयों की मांग की। इस पर टिकू ने नाराज होकर उनके साथ गाली गलौज कर दी। टिकू द्वारा गाली गलौज किए जाने से वे अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे थे। बदला लेने के इरादे से उन्होंने टिकू जादौन पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी