त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सभी पदों के आरक्षण पर 268 आपत्ति

अंतिम दिन तक ग्राम प्रधान पद पर 216 बीडीसी पर 25 ब्लाक प्रमुख पर दो और जिपं सदस्य पद पर 25 आपत्तियां

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 06:30 AM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सभी पदों के आरक्षण पर 268 आपत्ति
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सभी पदों के आरक्षण पर 268 आपत्ति

जासं, मैनपुरी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण पर अंतिम दिन तक जिले में कुल 268 आपत्ति दर्ज कराई गईं हैं। सर्वाधिक 216 आपत्ति प्रधान पद के लिए दर्ज हुई, जिसमें कुरावली ब्लाक आगे रहा। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 25, ब्लाक प्रमुख पद पर दो और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 25 आपत्ति दर्ज हुई। अब दो दिन में जिला स्तरीय समिति इनका निस्तारण करेगी।

शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण बीते दिनों तय किया था, जबकि सीट वार आरक्षण तय करने का जिम्मा जिला स्तरीय समिति को सौंपा गया था। शासन के ऐसे निर्देश के बाद प्रशासन ने बीते दिनों प्रधान पद के लिए पंचायत वार आरक्षण तय किया तो ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड भी आरक्षित किए गए। इस आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि सोमवार तक थी। सर्वाधिक 56 आपत्ति कुरावली की

प्रधान पद पर सर्वाधिक आपत्तियां कुरावली ब्लाक क्षेत्र की हैं। यहां प्रधान पदों पर कुल 216 आपत्ति दर्ज हुई हैं, जिनमें कुरावली की ग्राम पंचायतों के लिए जिलास्तर पर 30 और ब्लाक स्तर पर 26 आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। इसके अलावा मैनपुरी में 17, करहल में 17, बरनाहल में 25, जागीर में पांच, बेवर में 18, सुल्तानगंज में 26 आपत्ति जिला स्तर पर दर्ज हुई, जबकि किशनी के लिए 29 जिला मुख्यालय पर और पांच ब्लाक में तो घिरोर के लिए 17 जिला और एक ब्लाक स्तर पर दर्ज हुई है।

-

बीडीसी पदों पर 25 आपत्ति

क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर जिला मुख्यालय पर 19 और ब्लाक स्तर पर छह आपत्ति दर्ज हुई हैं। इसमें मैनपुरी में छह, कुरावली में चार, बरनाहल में सात, जागीर में एक, किशनी में पांच और घिरोर में एक बेवर में तीन आपत्ति दर्ज हुई है, जबकि करहल, सुल्तानगंज के लिए कोई आपत्ति नहीं आई।

-

ब्लाक प्रमुख पदों पर सिर्फ दो

ब्लाक प्रमुख पद के लिए केवल किशनी में दो आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। अन्य आठ ब्लाक में इस पद पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई।

जिला पंचायत सदस्य पद पर 25 आपत्ति

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड आरक्षण पर जिला स्तर पर 25 आपत्ति दर्ज हुई हैं।

--

प्रधान पद और वार्ड आरक्षण पद के लिए आपत्ति दर्ज कराने के लिए आठ मार्च अंतिम दिन तय था। अब जिला स्तरीय समिति दस मार्च तक इन आपत्तियों का निराकरण करेगी।

- स्वामीदीन, जिला पंचायत राज अधिकारी।

chat bot
आपका साथी