गली वाले भैया: ब्रांड और भरोसा ही हमारी पहचान

कोरोना संक्रमण में प्राथमिकता बदली तो कारोबार का ढर्रा ही बदल गया। बीएस-फोर वाहनों का स्टाक भी फंसा रह गया। लाकडाउन के बाद सहालग थमने से कारोबार प्रभावित हुआ। तीन माह सहालग के रहे लेकिन कारोबार गति नहीं पकड़ सका। केवल जून का महीना ही कारोबार के लिहाज से बेहतर निकला। वैसे भी बाइक का कारोबार इस जिले में खेती पर निर्भर है। खेती में भी इस बार मंदा रहा है। धान और मक्का की कीमत कम रहने से बाइक बाजार ठंडा ही रहा। अब इसमें कुछ सुधार होने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:44 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:44 AM (IST)
गली वाले भैया: ब्रांड और भरोसा ही हमारी पहचान
गली वाले भैया: ब्रांड और भरोसा ही हमारी पहचान

हरदीप सिंह:

कोरोना संक्रमण में प्राथमिकता बदली तो कारोबार का ढर्रा ही बदल गया। बीएस-फोर वाहनों का स्टाक भी फंसा रह गया। लाकडाउन के बाद सहालग थमने से कारोबार प्रभावित हुआ। तीन माह सहालग के रहे, लेकिन कारोबार गति नहीं पकड़ सका। केवल जून का महीना ही कारोबार के लिहाज से बेहतर निकला। वैसे, भी बाइक का कारोबार इस जिले में खेती पर निर्भर है। खेती में भी इस बार मंदा रहा है। धान और मक्का की कीमत कम रहने से बाइक बाजार ठंडा ही रहा। अब इसमें कुछ सुधार होने लगा है। कारोबार को दशहरा से कुछ सहयोग मिला है तो धनतेरस और सहालग पर उम्मीद टिकी है। शहर में आनलाइन कारोबार में इजाफा हुआ, जबकि गांव और कस्बे इससे आज भी दूर ही हैं। हमारे प्रतिष्ठान में आने वाले ग्राहकों की सेहत का ख्याल रखने को इंतजाम भी हैं। बिना मास्क आने वालों को इसे उपलब्ध कराकर इनको पहनने के लिए प्रेरित किया जाता है। हर सुबह शोरूम और वर्कशाप सैनिटाइज किया जाता है। सुरक्षा ही अब उद्देश्य बन गई है। (लेखक जस्सी मोटर्स के निदेशक हैं) दीपावली और सहालग से उम्मीदें:

राहुल यादव

कोरोना काल चल रहा है। नागरिक सहमे हुए हैं कि फिर से कहीं लाकडान न लग जाए। इसी वजह से पैसा होने के बाद भी खर्च करने में हाथ खींच रहे हैं। फिलहाल कारोबार सुस्त ही चल रहा है। नागरिक घरों बाजार आने में अभी परहेज कर रहे हैं। दीपावली और सहालग से सुस्त बाजार में अब कुछ गति आने की उम्मीद जगी है। मैनपुरी में कारोबार को गति देने के लिए पहली बार हमने स्कीम की शुरुआत की है। हमारे यहां से 15 सौ, ढाई हजार, तीन हजार और अधिक की खरीद पर निश्चित उपहार का इंतजाम है। हमारा कारोबार भरोसे की दम पर ही चलता है। यह भरोसा बना रहे, इसी को लेकर लगातार काम किया जाता है। कोरोना से बचाव के लिए भी प्रतिष्ठान पर इंतजाम किए गए हैं। हर रोज प्रतिष्ठान को सैनिटाइज कराया जाता है। ग्राहक की सुरक्षा के लिए इसका बंदोबस्त है। मास्क भी उपलब्ध कराते हैं। वहीं, ग्राहक को मास्क पहनने के लिए प्रेरित भी करते हैं। खुद भी इसको लेकर जागरूक रहते हैं। ग्राहक के भरोसे को कायम करने के लिए ही प्रतिष्ठान सेवा में जुटा है। इसी उम्मीद से कारोबार चल रहा है। (लेखक कमला फुटवियर के संचालक हैं)

chat bot
आपका साथी