उड़ीसा के आभूषणों से सजेगी सजनी

कोरोना से प्रभावित सर्राफा बाजार दो साल के बाद फिर खिलखिलाने को तैयार है। करवाचौथ धनतेरस और दीपावली को लेकर आभूषणों की मांग बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। इस बार शहर में कटक के आभूषण बिक्री को आए हैं। होलो ज्वैलरी भी पसंद की जा रही है। प्लेटिनम के साथ हीरे के जेवरातों की भी मांग पूरी करने को बाजार में तैयार है। ग्राहकों को आभूषणों की आकर्षक और डिजाइनर रेंज उपलब्ध कराने की तैयारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:12 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:12 AM (IST)
उड़ीसा के आभूषणों से सजेगी सजनी
उड़ीसा के आभूषणों से सजेगी सजनी

जासं, मैनपुरी : कोरोना से प्रभावित सर्राफा बाजार को इस बार त्योहार से काफी उम्मीद है। करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली को लेकर आभूषणों की मांग बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। इस बार शहर में कटक के आभूषण बिक्री को आए हैं। होलो ज्वैलरी भी पसंद की जा रही है। प्लेटिनम के साथ हीरे के जेवरातों की भी मांग पूरी करने को बाजार में तैयार है। ग्राहकों को आभूषणों की आकर्षक और डिजाइनर रेंज उपलब्ध कराने की तैयारी है।

कोरोना के दंश से प्रभावित रहा सर्राफा बाजार इस बार उछाल मारने की तैयारी में है। ज्वैलर्स भी ग्राहकों की पसंद को पूरा करने के लिए तैयारी कर चुके हैं। इस बार शहर की दुकानों पर कटक (उड़ीसा) में बनी सोने के आभूषण बिक्री को लाए गए हैं। सुंदरता, कलात्मक, बिना जोड़ के ढली ज्वैलरी को ग्राहक खरीद भी रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के हीरे से बने आभूषण भी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें अंगूठी, कान के टाप्स और हार शामिल हैं।

होलो ज्वैलरी लुभा रही

वजन में हल्की और देखने में भारी होलो ज्वैलरी (अंदर से पोली) भी ग्राहकों को लुभा रही है। इसे ग्राहक दिखावे के लिए खरीद रहे हैं। भाव भी इस बार सही होने से जेवरातों की दुकानों पर भीड़ भी दिख रही है। लुभा रही जोधा-अकबर अंगूठी

करवाचौथ पर महिलाओं को जोधा-अकबर के नाम से बिक रही सोने की बड़ी अंगूठी खूब लुभा रही है। चार ग्राम वजन से इसकी शुरूआत होती है, इसे किसी भी अंगुली में पहना जा सकता है। अंगूठी में साइज के हिसाब से छोटा-बड़ा करने का तरीका भी लगा है। कारोबारियों की बात अब शारदीय नवरात्र के साथ ही बाजार में बदलाव आना शुरू हो गया है। त्योहारी सीजन की शुरूआत के साथ दुकानों पर ग्राहक भी आने लगे हैं। इस बार सीजन बेहतर रहने की उम्मीद है।

रामबाबू वर्मा। इस साल लोगों में पर्व को लेकर कुछ उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सभी प्रकार के आभूषणों की डिजाइनर रेंज भी मंगाई गई है। भाव भी राहत दे रहे हैं।

राजीव गुप्ता।

chat bot
आपका साथी