गली-गली घूमे अधिकारी, पकडे़ 22 बिजली चोर

विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी करने वाले 22 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:50 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:50 AM (IST)
गली-गली घूमे अधिकारी, पकडे़ 22 बिजली चोर
गली-गली घूमे अधिकारी, पकडे़ 22 बिजली चोर

जासं, मैनपुरी : विद्युत चेकिग अभियान के तहत गली-गली घूमकर अधिकारियों ने टीम के साथ 22 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा है। सुबह-सुबह चल रहे विशेष अभियान से लोगों में खलबली मची हुई है। सभी के खिलाफ विद्युत थाने में तहरीर दी गई है।

शुक्रवार की सुबह उपखंड अधिकारी पदम गर्ग व बृजेश कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंताओं ने संयुक्त रूप से शहर के मुहल्ला अग्रवाल और कृष्णा नगर कालोनी में घरों में जाकर बिजली मीटर की जांच की। कई मीटरों में छेड़छाड़ देखने को मिली, जबकि कुछ घरों में कटिया कनेक्शन से बिजली जलाई जा रही थी। टीम की गलियों में चहल-पहल देखकर लोगों में खलबली मच गई। ज्यादातर लोगों द्वारा घर की छतों से ही कटिया को खींचा जाने लगा। साथ चल रही पुलिस टीम द्वारा कटिया उतारे जाने के वीडियो भी बनाए गए हैं। इन कालोनियों से 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता रामसनेही लाल, मनीष कुमार, नवीन कुमार, श्याम किशोर बिद शामिल थे।

अवर अभियंता अरसारा ज्ञानेंद्र पुष्कर ने टीजीटू राजीव कुमार व लाइनमेन धर्मेंद्र, संतोष एवं आशीष को साथ लेकर गांव आमीगाढ़ा एवं मनिगांव में चेकिग की। गांवों में चार उपभोक्ता चोरी करते पकडे़ गए। उपखंड अधिकारी संजीव यादव के नेतृत्व में अवर अभियंता शुभम मदेशिया ने कस्बा कुरावली में मीटरों की जांच कराई। यहां भी आठ घरों में बिजली की चोरी मिली है। सभी के खिलाफ तहरीर दी गई है। उपखंड अधिकारी ने देखा उपकेंद्र का हाल

शुक्रवार की सुबह उपखंड अधिकारी भोगांव नरेंद्र वर्मा ने आलीपुरखेड़ा उपकेंद्र पर पहुंचकर वहां सुविधाओं का जायजा लिया। यहां वीसीबी पैनल व कालिग रजिस्टर की जानकारी की। टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि बकाएदारों से वसूली पर विशेष जोर दिया जाए। एसएसओ प्रतिदिन 50 बकाएदारों को फोन करके भुगतान करने के लिए कहें। बारिश के मौसम को देखते हुए जहां भी जर्जर विद्युत तार और खंभे हैं, उन्हें बदलवाने में तेजी लाएं, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

chat bot
आपका साथी