आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण को आगरा से आए अधिकारी

आक्सीजन प्लांट की स्थापना के बाद उसकी क्रियाशीलता और सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल के लिए आगरा से आई अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भी यहां पहुंचकर आग बुझाने के यंत्रों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में सामूहिक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:23 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:23 AM (IST)
आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण को आगरा से आए अधिकारी
आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण को आगरा से आए अधिकारी

जासं, मैनपुरी : आक्सीजन प्लांट की स्थापना के बाद उसकी क्रियाशीलता और सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल के लिए आगरा से आई अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भी यहां पहुंचकर आग बुझाने के यंत्रों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में सामूहिक निरीक्षण किया।

जन प्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि की मदद से 100 शैया अस्पताल के पीछे आक्सीजन प्लांट स्थापित कराया गया है। शनिवार की दोपहर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग यांत्रिकी खंड आगरा से अधिशासी अभियंता वीवी गिरि ने प्लांट पर पहुंचकर उसकी क्रियाशीलता के बारे में पड़ताल की। उन्होंने कहा कि प्लांट से आक्सीजन की सप्लाई हो रही है। फिलहाल एल-2 आइसोलेशन अस्पताल में पाइप लाइन की मदद से आपूर्ति कराई जा रही है। अब हमें प्लांट की सुरक्षा को लेकर काम पूरा कराना है। उनके साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी मैनपुरी यदुनाथ सिंह ने भी प्लांट की तकनीकी जानकारी जुटाई। यहां सबसे ज्यादा जरूरी है कि अग्निशमन यंत्रों की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। निरीक्षण के बाद अधिशासी अभियंता द्वारा जिला अस्पताल परिसर में पीएम केयर फंड से बन रहे प्लांट के बारे में सीएमएस डा. अरविद कुमार गर्ग से भी वार्ता की गई।

चेंजओवर सिस्टम से जुडे़ंगे तीनों प्लांट

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में बन रहे तीनों आक्सीजन प्लांट चेंजओवर सिस्टम से जोडे़ जाएंगे। यदि किसी प्लांट की व्यवस्था बाधित होती है तो इसी सिस्टम की मदद से मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। शासन स्तर से इसके लिए बजट मांगा गया है। यदि बजट नहीं मिलता है जो आपदा राहत कोष के जरिए निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से कहा है कि हर हाल में 27 जुलाई तक सिविल का काम पूरा तीनों प्लांट को 10 अगस्त तक चालू कर दिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा कि सप्ताह भर में विद्युतीकरण के काम को करा लिया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, सीएमएस डा. अरविद कुमार गर्ग, महिला सीएमएस डा. एके पचौरी, डा. आरके सिंह, डा. अनिल कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी