कालिदी एक्सप्रेस में घट गई यात्रियों की संख्या

ट्रेन का संचालन कानपुर तक न होने से संख्या में गिरावट आई है। लोग रोडवेज से मजबूरन यात्रा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 05:38 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 05:38 AM (IST)
कालिदी एक्सप्रेस में घट गई यात्रियों की संख्या
कालिदी एक्सप्रेस में घट गई यात्रियों की संख्या

संसू, भोगांव, मैनपुरी: जिले से होकर गुजरने वाली कालिदी एक्सप्रेस का संचालन फर्रुखाबाद तक किए जाने के बाद अब कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यात्रियों को ज्यादा किराया खर्च कर परिवहन निगम की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। कानपुर तक ट्रेन नहीं जाने के चलते यात्रियों की संख्या भी कम रह गई है।

उत्तर मध्य रेलवे के शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल रूट से होकर कानपुर से भिवानी के बीच चलने वाली कालिदी एक्सप्रेस को 15 दिन तक शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। फर्रुखाबाद-कानपुर रेल खंड में रावतपुर से कन्नौज के बीच मेगा ब्लाक के चलते इस ट्रेन को अब फर्रुखाबाद से भिवानी के बीच चलाया जा रहा है। ट्रेन के कानपुर न जाने से यात्रियों को मुश्किलें हो रही हैं। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को ज्यादा किराया देकर परिवहन निगम की बसों पर मजबूरन यात्रा करनी पड़ रही है। ट्रेन के टर्मिनेट होने से विभिन्न बोगियों में यात्रियों की संख्या भी कम गई है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन से फर्रुखाबाद से कम संख्या में यात्री आ रहे हैं। जबकि ट्रेन से कानपुर जाने वालों की संख्या कम हो जाते के चलते सुबह ट्रेन फर्रुखाबाद की ओर खाली जा रही है। स्टेशन मास्टर अतीक अहमद ने बताया कि पहले की अपेक्षा यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि कालिदी का संचालन कानपुर से होने के बाद जून में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होना तय है। बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहा युवक घायल

घिरोर: क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह निवासी बलराम शनिवार को बाजार करने पैदल जा रहा था। कस्बा में पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में बलराम गंभीर घायल हो गए। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। स्वजन उन्हें इलाज के लिए फीरोजाबाद ले गए हैं।

chat bot
आपका साथी