अब कल्याण केंद्र से मिलेगा अन्नदाता को निदान

मैनपुरी सुल्तानगंज करहल और बेवर ब्लाक में भवन निर्माण का काम चल रहा है। कृषि विभाग एक केंद्र पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 05:19 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 05:19 AM (IST)
अब कल्याण केंद्र से मिलेगा अन्नदाता को निदान
अब कल्याण केंद्र से मिलेगा अन्नदाता को निदान

जासं, मैनपुरी: अब अन्नदाता की समस्या और शंकाओं का समाधान किसान कल्याण केंद्र करेंगे। पांच ब्लाकों में बन रहे वाले किसान कल्याण केंद्र से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। फसल समस्या के साथ ऋण आदि की दिक्कतें भी दूर होंगी तो तकनीक और मौसम की जानकारी भी मिलेगी। एक केंद्र के निर्माण पर 80 लाख का बजट खर्च हो रहा है। यह केंद्र मैनपुरी, करहल और भोगांव के अलावा बेवर में बनाए जा रहे हैं।

यह खबर किसानों के लिए खास है। जिले की चार ब्लाकों में अब किसान कल्याण केंद्र बनाने का काम शुरू हो गया है। तीन सौ मीटर जमीन पर बनने वाले इन केंद्रों के लिए कृषि विभाग ने जमीन का चयन पूर्व में ही कर लिया था। अब मैनपुरी, करहल और भोगांव के अलावा बेवर में बनने वाले किसान कल्याण केंद्रों पर काम भी होने लगा है। केंद्र पूरा बनने के बाद किसानों को खेती से जुड़ी समस्याओं का निदान और दूसरे कामों के लिए एक ही ठिकाने पर सलाह भी मिल सकेगी।

शासन ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले के चार ब्लाकों में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण की स्वीकृति दी थी। यह कल्याण केंद्र बेवर के गग्गरपुर, सुल्तानगंज के भोगांव, करहल में ब्लाक परिसर के पास और मैनपुरी में दीवानी रोड पर बनाए जा रहे हैं। एक किसान कल्याण केंद्र के निर्माण पर 80 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। केंद्र पर किसानों को खाद और बीज के साथ-साथ यंत्रों की भी उपलब्धता रहेगी। ऐसे में किसानों को अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। एक ओर जहां उनका समय बचेगा तो वहीं दूसरी और उन्हें प्रामाणिक सामान भी मिल सकेगा।

पूर्व में कुरावली में किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत हुआ था। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ऐसे केंद्रों पर किसानों को खेती-किसानी की जानकारी मिल सकेगी तो कृषि मेलों का आयोजन भी हो सकेगा। आधुनिक सभागार में किसानों की सुविधा को दूसरे इंतजाम भी होंगे। यहां किसान कृषि उत्पादों की जानकारी भी ले सकेंगे। शासन के निर्देश के बाद जिले की चार ब्लाकों में किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है, जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन केंद्रों के बनने से किसानों को बहुत लाभ होगा।

सूर्यकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी।

chat bot
आपका साथी