वोल्टेज फ्लक्चुएशन से न मिली निजात, उपकरणों को नुकसान

बारिश के बाद से गहराई वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। उपकरणों में तकनीकी खराबी आने लगी है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो इनवर्टर की सप्लाई में हो रही है। सूचना के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 04:50 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 04:50 AM (IST)
वोल्टेज फ्लक्चुएशन से न मिली निजात, उपकरणों को नुकसान
वोल्टेज फ्लक्चुएशन से न मिली निजात, उपकरणों को नुकसान

जासं, मैनपुरी: बारिश के बाद से गहराई वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। उपकरणों में तकनीकी खराबी आने लगी है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो इनवर्टर की सप्लाई में हो रही है। सूचना के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।

रविवार की रात झमाझम बारिश की वजह से आवास विकास कालोनी सेक्टर एक की लाइट देर रात तक गुल रही। लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए थे। 19 जुलाई की सुबह आपूर्ति सुचारू तो हुई, लेकिन वोल्टेज की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ाती रही। बार-बार ट्रिपिग होती रही। बुधवार को भी यही समस्या जारी रही, जिसका असर घरेलू उपकरणों पर पड़ा। कुछ लोगों के घरों में टीवी और अन्य उपकरण खराब हो गए। जबकि सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों के घरों में आई है जिनके यहां इनवर्टर की सप्लाई भी है।

लगातार तीन दिनों से वोल्टेज कम-ज्यादा बने हुए हैं। इसके कारण लोगों के इनवर्टर काम करना बंद कर गए हैं। चार्जिंग सिस्टम ठप पड़ा हुआ है। दर्जन भर से ज्यादा लोगों के इनवर्टर वोल्टेज फ्लक्चुएशन के कारण खराब हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी हाई वोल्टेज सप्लाई की फोटो खींचकर बतौर सुबूत दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि वोल्टेज की समस्या को लेकर जहां दिक्कत थी, उसे दूर करा दिया गया है। यदि कालोनी में ऐसा है तो वहां भी टीम को भेजकर ट्रांसफारमर की जांच कराई जाएगी। हर हाल में समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी