वर्चस्व की रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या

करहल संसू। दो परिवारों के बीच चल रही वर्चस्व की रंजिश में मंगलवार को एक युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मृतक के भाई ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Apr 2020 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 06:02 AM (IST)
वर्चस्व की रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या
वर्चस्व की रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या

संसू, करहल: दो परिवारों के बीच चल रही वर्चस्व की रंजिश में मंगलवार को एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। युवक एक पक्ष का समर्थक था। मृतक के भाई ने चार नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव लेखराजपुर निवासी धीरेंद्र यादव उर्फ कुल्लड़ (30) की पड़ोस के नगला गिरंद निवासी बल्ली से दोस्ती थी। नगला गिरंद के गोविद सिंह चौहान और बल्ली में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। धीरेंद्र यादव, बल्ली का समर्थन करता था।

धीरेंद्र के भाई सौरभ ने नगला गिरंद निवासी गोविंद सिंह, उसके भाई धर्मेद्र, लेखराजपुर निवासी रामू यादव, चंदरपुर निवासी छविराम सिंह को नामजद करते हुए दी तहरीर में बताया कि वो दोनों भाई आलू खोदाई के लिए मजदूर बुलाने के लिए बाइक से मंगलवार दोपहर में नगला गिरंद गए थे। गांव में पहुंचते ही गोविंद और उसके भाई धर्मेद्र ने हम पर फायरिग की। हमने बाइक दौड़ा दी तो आगे चलकर रामू और छविराम ने घेर लिया। बकौल सौरभ, मैं भागकर एक छत पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। उधर, हमलावरों ने भाई धीरेंद्र को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद गोविंद ने धीरेंद्र पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। गर्दन में चोट लगने से भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद चारों हमलावर फरार हो गए।

सीओ करहल अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपितो की तलाश की जा रही है। बताया कि ये हत्या वर्चस्व की रंजिश में हुई। हालांकि रुपयों के लेनदेन का मामला भी बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी