स्वास्थ्यकर्मी की हत्याकर शव खेत में फेका, मुकदमा

अजीतगंज जासं। खेत पर गए स्वास्थकर्मी की मारपीट और गला दबा कर हत्या कर दी गई। शव को खेत में फेक कर हत्यारे फरार हो गए। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया गया है। मृतक के भाई ने गांव के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। आरोपित पकड़ में नहीं आ पाए है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 06:04 AM (IST)
स्वास्थ्यकर्मी की हत्याकर शव खेत में फेका, मुकदमा
स्वास्थ्यकर्मी की हत्याकर शव खेत में फेका, मुकदमा

संसू अजीतगंज: खेत पर गए स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को खेत में फेंक कर भाग गए। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया गया है। मृतक के भाई ने गांव के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पकड़ में नहीं आ सके।

थाना एलाऊ के गांव बसावनपुर निवासी सुरेंद्र दिवाकर (48) स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती थाना किशनी के गांव समान स्थित पीएचसी पर थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह खेत पर जाने की कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे। स्वजनों को चिता हुई तो तलाश की गई। गांव के पास एक लहसुन के खेत में उनका शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान थे। लहसुन की फसल टूटी पड़ी थी। हालात देखने से लग रहा था कि मृतक और हमलावरों के बीच काफी संघर्ष हुआ है। जानकारी पर भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर लोग अलग-अलग प्रकार के कयास लगा रहे थे।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण किया। सुराग तलाशने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। स्वजन मारपीट और गला दबाकर हत्या करने की बात कह रहे हैं। मृतक के भाई संतराम ने गांव के भूरा जाटव और वीनू कठेरिया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना के पीछे रंजिश का मामला बताया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पहले सुरेंद्र दिवाकर का पुत्र सुशील अपने पालतू श्वान को लेकर जा रहा था। आरोपित भूरा और वीनू ने उसे पत्थर मार दिया था। इसे लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोपितों ने सुरेंद्र दिवाकर को सबक सिखाने की धमकी दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी