पालिकाध्यक्ष कराएंगी पीएचसी पर बेहतर इंतजाम

शासन के निर्देश पर शहर की दो न्यू पीएचसी को पालिकाध्यक्ष ने गोद लिया। उन्होंने खुद जाकर स्वास्थ्य अधिकारियों से केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 04:45 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 04:45 AM (IST)
पालिकाध्यक्ष कराएंगी पीएचसी पर बेहतर इंतजाम
पालिकाध्यक्ष कराएंगी पीएचसी पर बेहतर इंतजाम

जासं, मैनपुरी : स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने के निर्देश दिए हैं। शहर की दो न्यू पीएचसी को गोद लेकर उनकी स्थिति की जानकारी के लिए पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य अधिकारियों से भेंट की।

पालिकाध्यक्ष मनोरमा शनिवार को अपने प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता के साथ आगरा रोड और हिदपुरम स्थित न्यू पीएचसी पर पहुंचीं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और टीम से भेंट करने के बाद बताया कि इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को उन्होंने गोद लिया है। यहां मरीजों की संख्या बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर उपचार देने में कौन-कौन से प्रयास किए जा सकते हैं, इसके बारे में भी परामर्श किया।

उनका कहना है कि प्रतिदिन साफ-सफाई हो, इसके लिए सफाईकर्मियों की एक टीम को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का भी वे प्रयास करेंगी। उन्होंने चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि वे ड्यूटी समय तक यहां रुककर मरीजों को बेहतर उपचार दें ताकि मरीजों को यहां-वहां भटकना न पडे़। बेवर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीति भाटिया ने भी सीएचसी पर जाकर वहां स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क साधा। उन्होंने भी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के आश्वासन दिए हैं। अब महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन को होगा पिक बूथ

जासं, मैनपुरी : वैक्सीनेशन में महिलाओं का फीसद बढ़ाने के लिए अब शासन ने नई व्यवस्था की है। पिक बूथों का आयोजन कराकर महिलाओं को सुरक्षित करने की मुहिम चलाई जाएगी। जिले में दो केंद्रों को पिक बूथ बनाया जाएगा। यहां चार सत्रों का आयोजन करा महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

18 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र के लिए वैक्सीनेशन की सुविधा को दे दी गई, लेकिन बूथों पर युवतियों और महिलाओं की संख्या काफी कम रही है। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह भी रहा है कि पुरुषों की भीड़ के बीच महिलाएं असहज महसूस करती हैं। इस समस्या के स्थायी निदान के लिए अब शासन ने महिलाओं के लिए विशेष पिक बूथों का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. एके पांडेय का कहना है कि सात जून से जिले में अभिभावक स्पेशल बूथों की तरह पिक बूथों का आयोजन भी कराया जाएगा। जिले में 100 शैय्या अस्पताल और करहल सीएचसी में में दो-दो सत्र लगाए जाएंगे।

खास बात यह होगी कि इन बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया जाएगा। पंजीकरण करने से लेकर वैक्सीनेशन करने और सुरक्षाकर्मी तक सभी महिलाएं ही तैनात होंगी। 18 से 44 साल और 45 साल से लेकर ज्यादा उम्र तक की महिलाएं केंद्रों पर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवा सकेंगी।

chat bot
आपका साथी