शहर की सुंदरता के लिए नगर पालिका ने बनाया प्लान

हमारा शहर इंदौर क्यों नहीं बदलेगी कूड़ा उठान की व्यवस्था जिम्मेदारों की भी तय होगी जवाबदेही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:30 AM (IST)
शहर की सुंदरता के लिए नगर पालिका ने बनाया प्लान
शहर की सुंदरता के लिए नगर पालिका ने बनाया प्लान

जासं, मैनपुरी : स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिग में सिरमौर बने इंदौर से सबक लेकर अब पालिका प्रशासन ने भी शहर की खूबसूरती का ख्वाब बुनना शुरू कर दिया है। कूड़ा उठान और निस्तारण की व्यवस्था बदलने पर जोर रहेगा। इतना ही नहीं जिम्मेदारों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को भी मानकों के मुताबिक सजाने के लिए अब पालिका प्रशासन ने योजनाओं पर नए सिरे से मंथन शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष मनोरमा का कहना है कि सबसे पहले शहर की मुख्य सड़कों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए हाथ गाड़ी के बजाय मुहल्लों में ई-रिक्शा और छोटे वाहनों को भेजा जाएगा। सुबह छह बजे से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा।

लोगों से भी अपील की जाएगी कि वे कचरे को सार्वजनिक स्थान या सड़क पर न फेंकें। इस व्यवस्था से गलियों का कचरा मुख्य सड़कों पर नहीं आएगा। जो भी कूड़ा इकट्ठा होगा, उसे सीधे निस्तारण प्लांट पर भिजवा दिया जाएगा। कोशिश होगी कि सुबह नौ बजे तक शहर के सभी मुख्य रास्तों से कचरा हटवा दिया जाए।

शुक्रवार को व्यवस्था में बदलाव भी दिखा। शहर के डीएवी इंटर कालेज के पास जिस नाले की गंदगी की खबर प्रकाशित की गई थी, उसकी सफाई दोपहर में कर्मचारियों द्वारा कराई गई। पालीथिन को निकालने के बाद तत्काल ही इसका उठान भी कराया गया। हर पार्क और प्लाट में रखवाएंगे कूडे़दान

पार्कों में गंदगी रोकने के लिए वहां कूडे़दान के प्रबंध कराए जाएंगे। शहर में ज्यादातर कचरा प्लाटों में जमा होता है। हर एक कालोनी में ऐसे प्लाटों का चिन्हांकन कर वहां भी बडे़ कूडे़दान रखवाए जाएंगे, ताकि लोग कचरे को इधर-उधर न फेंकें। प्रतिदिन कूड़ा उठान कराया जाएगा। जल निकासी पर देंगे ध्यान

बोर्ड की बैठक में नालों को ढके जाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। कोशिश होगी कि शहर के उन नालों को पहले ढकवाने की व्यवस्था कराई जाए जो सीधे आबादी क्षेत्र में या बाजारों में हैं। दुकानदारों से भी अपील की जाएगी कि वे अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखें। नालों या सड़कों पर कचरा न फेंकें। खाली स्थानों पर कराएंगे पौधारोपण

अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती का कहना है कि शहर के ऐसे खाली स्थान जहां कचरा फेंका जाता है। वहां सफाई करा पौधे रोपित कराए जाएंगे। लोगों से भी अपील की जाएगी कि फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण करें।

chat bot
आपका साथी