माता-पिता ने की पूर्व एसआइटी के दु‌र्व्यवहार की शिकायत

मैनपुरी जासं। रविवार शाम छात्रा के माता-पिता एसआइटी से मिले तो उन्हें आशंका थी कि अधिकारियों द्वारा उनके साथ अच्छा सुलूक नहीं किया जाएगा। लेकिन एसआइटी से मिलकर उनकी गलतफहमी दूर हो गई। छात्रा के माता-पिता के मुताबिक पूर्व में एसआइटी द्वारा उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया था। इसे लेकर उनके अंदर काफी भय था। उन्हें आशंका थी कि इस बार भी उनके साथ वहीं सब दोहराया जाएगा इसीलिए वे एसआइटी के साथ आधे मन से गए थे लेकिन जिस प्रकार नई एसआइटी ने उनके साथ बर्ताव किया उससे उनकी आशंका दूर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:35 AM (IST)
माता-पिता ने की पूर्व एसआइटी के दु‌र्व्यवहार की शिकायत
माता-पिता ने की पूर्व एसआइटी के दु‌र्व्यवहार की शिकायत

जासं मैनपुरी : रविवार शाम छात्रा के माता-पिता एसआइटी से मिले तो उन्हें आशंका थी कि अधिकारियों द्वारा उनके साथ अच्छा सुलूक नहीं किया जाएगा। लेकिन, एसआइटी से मिलकर उनकी गलतफहमी दूर हो गई। छात्रा के माता-पिता के मुताबिक पूर्व में एसआइटी द्वारा उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया था। इसे लेकर उनके अंदर काफी भय था। उन्हें आशंका थी कि इस बार भी उनके साथ वहीं सब दोहराया जाएगा, इसीलिए वे एसआइटी के साथ आधे मन से गए थे, लेकिन जिस प्रकार नई एसआइटी ने उनके साथ बर्ताव किया, उससे उनकी आशंका दूर हो गई।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों का बर्ताव उनके प्रति स्वजन की तरह रहा। इस दौरान छात्रा के माता-पिता ने पूर्व एसआइटी द्वारा उनके साथ दु‌र्व्यवहार किए जाने की शिकायत भी की। उन्होंने बताया कि वे जब भी पूर्व एसआइटी से मिलते तो उनके साथ अपराधी जैसा बर्ताव किया जाता था। जो भी रिश्तेदार उनकी मदद के लिए आता था, एसआइटी के लोग उसी से पूछताछ शुरू कर देते थे। इसलिए रिश्तेदार भी भयभीत होकर दूरी बनाने लगते थे। पुलिस ने बढ़ाई पीड़ित परिवार की सुरक्षा: अब तक पीड़ित परिवार की परेशानियों से बेखबर पुलिस उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सक्रिय हो गई है। रविवार को पूछताछ के बाद माता-पिता को पुलिस सुरक्षा में उनके घर भेजा गया। घर के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ये पुलिस कर्मी छात्रा के स्वजन से मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। नाम, पता, मोबाइल नंबर नोट करने के साथ ही उस व्यक्ति का फोटो भी खींचा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मिलने के लिए जाने वाले असहज हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी