सुबह गर्मी और दोपहर में बारिश, मिली राहत

मैनपुरी जासं। बुधवार को सूरज के तेवर से नागरिक विचलित हो गए। शरीर पसीने से भीगता रहा तो परेशानी भी हुई। दोपहर में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर बारिश से किसान चिंतित नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 06:10 AM (IST)
सुबह गर्मी और दोपहर में बारिश, मिली राहत
सुबह गर्मी और दोपहर में बारिश, मिली राहत

जासं, मैनपुरी: बुधवार को सूरज के तेवर से नागरिक विचलित हो गए। शरीर पसीने से भीगता रहा तो परेशानी भी हुई। दोपहर में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर, बारिश से किसान चिंतित नजर आए।

श्राद्ध पक्ष में आए दिन मौसम बदल रहा है। बीते सप्ताह झमाझम बारिश के बाद आसमान साफ होने से धूप का मिजाज शरीर को परेशानी देने वाला रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान भले ही 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन सूरज के तेवर परेशान करते रहे। सुबह आसमान पर कई बार बादल भी छाए। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो शरीर को कष्ट देने वाला मौसम बन गया। दोपहर में एक बार फिर मौसम बदला तो आसमान पर बादल छा गए। कुछ ही देर में बूंदाबांदी होने लगी। यह क्रम कुछ देर बाद तेज हो गया। बारिश का यह दौर करीब 20 मिनट से ज्यादा समय तक चलता रहा। इसके बाद आसमान पर बादल छाए रहे, जिससे शाम तक राहत मिलती रही।

-

किसान हो गए उदास-

इस बार मानसून की मेहरबानी से नागरिक खुश हैं तो किसान उदास हैं। अगले महीने 15 अक्टूबर तक जिले में सरसों और आलू की फसल के लिए खेत तैयार होने थे, लेकिन आए दिन हो रही बारिश इस तैयारी में खलल डाल रही है। इसी वजह से इन दोनों फसलों की बोआई के लिए खेत तैयार करने का काम पिछड़ रहा है।

आलू-सरसों को मिलेगा फायदा-

जिला कृषि अधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस बारिश से आलू और सरसों की फसल को फायदा मिलेगा। इन दोनों फसलों के लिए बोआई का काम अगले महीने होगा, बारिश की वजह से उत्पादन में फायदा मिलेगा। मकान गिरने के बाद खुले में रहने को मजबूर परिवार

संसू, किशनी: बारिश और धूप की वजह से कच्चे मकान गिरने लगे हैं। गांव कुम्होल निवासी राजेश कुमार निषाद का बीते दिनों बारिश के बाद कच्चा मकान धराशायी हो गया था। अब उनका परिवार खुले आसमान के नीचे त्रिपाल तानकर रहने को मजबूर है।

chat bot
आपका साथी