बरनाहल में भी होगा सामूहिक होलिका दहन

दैनिक जागरण द्वारा चलाई जा रही एक होली एक मुहल्ला के तहत लार्ड बालाजी स्कूल में प्रमुख लोगों ने बैठक कर सहमति बनाई। एक ही स्थान पर होली सजाने का फैसला लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 04:59 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 04:59 AM (IST)
बरनाहल में भी होगा सामूहिक होलिका दहन
बरनाहल में भी होगा सामूहिक होलिका दहन

संवाद सूत्र, बरनाहल, मैनपुरी: दैनिक जागरण की 'एक होली-एक मुहल्ला' मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है। शनिवार को बरनाहल के जागरूक लोगों ने इस अभियान में सहभागी होने का प्रण लिया। नगर में प्रमुख लोगों ने बैठक कर एक ही स्थान पर होलिका दहन पर सहमति जताई। क्षेत्रवासियों को सामूहिक रूप से पर्व मनाने के लिए प्रेरित करने का भी निर्णय लिया।

शनिवार को बरनाहल के गोलियापुर मार्ग स्थित लार्ड बालाजी स्कूल में शिक्षकों और समाजसेवियों ने जागरण के अभियान के तहत बैठक की। वक्ताओं ने जागरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर होलिका जलाने से लोगों में सामूहिकता की भावना विकसित होती है। बीते कई सालों में अलग-अलग स्थानों पर होलिका दहन किए जाने से त्योहार का उल्लास भी दायरों में सिमट गया है। सामूहिक होली से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि हमारे पूर्वज एक ही स्थान पर होलिका को रखकर प्रेम और सौहार्द से त्योहार मनाते थे। परंतु, अब 'एक गांव-एक मुहल्ले' में अलग-अलग जगहों पर होली रखी जा रही हैं, जिससे लोगों में दूरी भी बढ़ रही है। इस बार संकल्प लेकर सभी लोगों से विचार-विमर्श कर संगठित होकर एक ही होली रखी जाएगी। समाजसेवी अनी यादव ने कहा होली को प्रेम और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में होलिका दहन का भी महत्व है। लेकिन, अब इस अभियान से हम लोगों को जोड़ेंगे और एक ही स्थान पर आयोजन करेंगे, जिससे पेड़ों का कटान भी कम होगा। बैठक में जगदीश सिंह, रामनाथ सिंह, गौरव यादव, वीनेश कुमार, अनुज कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी