युवाओं के सहयोग से बनवाएं सपा की सरकार

समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा के पहले चरण का शुक्रवार को समापन हो गया। साइकिल यात्रियों ने ब्लाक सुल्तानगंज के एक दर्जन से ज्यादा गांव में साइकिल चलाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। अब साइकिल यात्रा को दूसरे चरण में मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:03 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:03 AM (IST)
युवाओं के सहयोग से बनवाएं सपा की सरकार
युवाओं के सहयोग से बनवाएं सपा की सरकार

संसू भोगांव: समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा के पहले चरण का शुक्रवार को समापन हो गया। साइकिल यात्रियों ने ब्लाक सुल्तानगंज के एक दर्जन से ज्यादा गांव में साइकिल चलाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। अब, साइकिल यात्रा को दूसरे चरण में मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा।

शुक्रवार सुबह आलीपुर खेड़ा से साइकिल यात्रियों ने यात्रा के अंतिम दिन पूर्व मंत्री आलोक शाक्य के साथ साइकिल चलाई। पूर्व मंत्री ने साइकिल यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गांव दलपतपुर, सूरजपुर बरखेड़ा, बुर्रा चक सहारा, भनऊ, बबीना आदि गांव में साइकिल चलाई। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं के सहयोग से सपा सरकार बनाने का सभी साथी संकल्प लें। उन्होंने अखिलेश यादव की सरकार के कामकाज को गांव और गली तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव,यात्रा संयोजक विजय कठेरिया, सत्यपाल यादव प्रधान, वीटू यादव, गोपालदास लोधी, अखिलेश यादव, रामअवतार शाक्य, सुखबीर यादव, राम शरण सिंह, योगेंद्र पाल, ओम शरण यादव, गंगाराम जाटव, के के राजपूत, कमलेश शाक्य, ब्रजेश शाक्य, रमाकांत बाथम,आकाश कठेरिया, कप्तान सिंह चौहान मौजूद रहे।

भाजपा खो चुकी जनता में विश्वास

संसू, बिछवां: क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा में पहुंची सपा की साइकिल यात्रा में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी। इस दौरान अतुल यादव, अभिलाष सिंह यादव, अंजू यादव, मनोज तिवारी, संतोष यादव, ब्रजीत शाक्य, सीटू यादव, संत प्रकाश यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी