ग्रामीणों को देख भागे कछुआ तस्कर

क्षेत्र में रामनगर के पास नहर से कछुआ पकड़ रहे चार तस्कर ग्रामीणों को देख भाग गए। पुलिस ने तस्करों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। कछुओं को तालाब में छोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:54 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:54 AM (IST)
ग्रामीणों को देख भागे कछुआ तस्कर
ग्रामीणों को देख भागे कछुआ तस्कर

मैनपुरी, जागरण संवाददाता : क्षेत्र में रामनगर के पास नहर से कछुआ पकड़ रहे चार तस्कर ग्रामीणों को देखकर फरार हो गए। उनके द्वारा पकड़े गए चार कछुओं को पास के ही तालाब में छोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।

गुरुवार देर शाम रामनगर निवासी छोटे सिंह भदौरिया नहर की ओर गए तो वहां चार कछुआ तस्कर दिखाई दिए। उनकी सूचना पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए तो कछुआ तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो एक बोरी में चार कछुआ बंद मिले। नहर के पास ही एक तालाब है। ग्रामीणों ने बरामद कछुओं को तालाब में छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज रामनगर विकास भारती ने बताया कि कछुआ तस्करों का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी