वीडियो कांफ्रेंसिग से समीक्षा, दो जेई से मांगा स्पष्टीकरण

शासन के निर्देश पर शुरू हुई व्यवस्था ऑन लाइन सिस्टम से की जाएगी उपकेंद्रों की मॉनीटरिंग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:47 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:47 AM (IST)
वीडियो कांफ्रेंसिग से समीक्षा, दो जेई से मांगा स्पष्टीकरण
वीडियो कांफ्रेंसिग से समीक्षा, दो जेई से मांगा स्पष्टीकरण

जासं, मैनपुरी : शासन के निर्देश पर अब बिजली विभाग में अधिकारियों के कार्यो की वीडियो कांफ्रेंसिग से ऑनलाइन समीक्षा की जाएगी। पहले दिन किए गए प्रयोग में दो अवर अभियंताओं से संतोषजनक जवाब न देने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक डॉ. सौम्या अग्रवाल ने अब ऑनलाइन समीक्षा के निर्देश दिए हैं। सोमवार को अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल ने अपने कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कुरावली, करहल, भोगांव और किशनी उपकेंद्रों की समीक्षा की।

ऑनलाइन तरीके से संबंधित अवर अभियंताओं से उनके उपकेंद्रों की जानकारी मांगी। इसमें दो अवर अभियंताओं द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उपकेंद्रों पर उपलब्ध उपकरणों और सामान की भी सूची उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर एसई ने दोनों अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा है।

666 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

सोमवार को बकाएदारों के खिलाफ पूरे जिले में संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इसमें 666 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। डिवीजन-1 में 89, डिवीजन-2 में 277 और डिवीजन-3 में 300 बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई कराई गई है।

chat bot
आपका साथी