धान की कम पैदावार से किसान हैरान

बारिश और मौसम गर्म होने से पैदावार निकल रही कम एक बीघा में अब निकल रहा तीन कुंतल से भी कम माल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:35 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:35 AM (IST)
धान की कम पैदावार से किसान हैरान
धान की कम पैदावार से किसान हैरान

जासं, मैनपुरी: जिले में अब धान की मढ़ाई का काम शुरू हो गया है। इस बार मढ़ाई के बाद धान कम निकल रहा है। इससे किसान हैरान है। किसानों का कहना है कि भाव कम मिलने और माल कम निकलने से लागत निकलना मुश्किल हो रहा है।

गांव कल्होर पछां के राजेश कुमार ने चार बीघा में 1509 प्रजाति का धान रोपा था। चार दिन पहले फसल की मढ़ाई की। मंगलवार को वह धान बेचने मंडी आए। तुलाई में कुल 12 कुंतल ही धान निकला, जिससे वह हैरान हैं। उनका कहना है कि बीते साल 14 कुंतल के करीब धान पैदा हुआ था। वह 2260 रुपये कुंतल बिका था। इस बार वजन कम निकला और भाव भी 1710 रुपये प्रति कुंतल मिल रहा है।

नगला हीरा के देवलाल ने तीन बीघा में धान किया था। भाव तय होने के बाद माल तुला तो वजन सुनकर हैरान रह गए। सिर्फ नौ कुंतल से कुछ अधिक वजन बैठा। बीते साल इतनी जमीन में साढ़े दस कुंतल माल निकला था। यह अकेले दो ही किसानों का दर्द नहीं है। जिले के लगभग हर किसान का यही रोना है।

इस बार बारिश कम होने व मौसम गर्म रहने से धान उत्पादन प्रभावित हुआ है। बारिश की कमी से पौध की वृद्धि प्रक्रिया प्रभावित होने से ऐसा हो रहा है। -डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।

chat bot
आपका साथी