अब प्याज भी निकालने लगी आंसू

लॉकडाउन के बाद भी जिले में हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:30 AM (IST)
अब प्याज भी निकालने लगी आंसू
अब प्याज भी निकालने लगी आंसू

मैनपुरी, जागरण संवाददाता: लॉकडाउन के बाद भी जिले में हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। 30 रुपये के भाव बिकने वाला आलू अब 35 पर जा पहुंचा है। टमाटर भी सुर्ख बना हुआ है, तो प्याज भी रुलाने लगी है।

सब्जी महंगी होने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। बीते माह 30 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली प्याज अब 50 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। वहीं, टमाटर भी दामों में 10 रुपये की वृद्धि के साथ 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। जबकि तोरई 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। दाम सुनकर हैरत में पड़ जाते हैं कि सब्जी खरीदें या नहीं। सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट भी बिगड़ता जा रहा है।

-पूजा मिश्रा, गृहिणी-। हरी सब्जियों की महंगाई से परेशान हो गए है। रोजाना सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। पता नहीं सब्जियों के दाम कब कम होंगे।

- सीमा चौहान, गृहिणी। आलू के उत्पादन की कमी महंगाई का प्रमुख कारण है। अगले माह से आलू के दाम में गिरावट आ सकती है। क्योंकि, इसका पंजाब से आयात होने लगेगा। वहीं, टमाटर की पैदावार अभी जिले में नहीं है। महाराष्ट्र के कोल्ड स्टोर में रखा हुआ टमाटर जिले में आ रहा है। इसकी वजह से महंगा हो रहा है। अभी एक माह तक टमाटर महंगा रहेगा।

- अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी

-

ये हैं सब्जी के दाम

पहले दाम- अब दाम

आलू 30- 35

प्याज 30- 50

बैंगन 20- 30

लौकी 20- 25

हरी प्याज 75- 80

धनिया 400- 410

भिडी 20-30

chat bot
आपका साथी