शहीद रज कलश यात्रा लखनऊ के लिए हुई रवाना

शहीद भगत सिंह की जयंती पर राष्ट्र धर्म स्थल नगला ठकुरी से गई सुरेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:55 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:55 AM (IST)
शहीद रज कलश यात्रा लखनऊ के लिए हुई रवाना
शहीद रज कलश यात्रा लखनऊ के लिए हुई रवाना

संसू, बेवर: शहीद भगत सिंह की जयंती पर राष्ट्र धर्म स्थल नगला ठकुरी से शहीद रज कलश यात्रा ने लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। यात्रा को सुरेश सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा का आयोजन शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैनपुरी से शहीद मंदिर काकोरी तक के लिए किया गया है। गांव नगला ठकुरी में बने राष्ट्र धर्म स्थल पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय धर्म स्थल पर स्थापित, प्रदेश के स्मारकों के स्थलों की पावन माटी के कलश को लेकर श्रद्धांजलि यात्रा शहीद मंदिर बेवर पहुंची। मिशन अमर शहीद अमर जवान के संस्थापक धर्मेंद्र अज्ञानी अपने सहयोगियों के साथ शहीद मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद काकोरी के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर वीरराज सिंह यादव, गुरु वक्श सिंह, अतिबल सिंह, राहुल यादव प्रधान, रामजी भारद्वाज, सुभाष आचार्य, अनूप कुमार, विमल यादव, उमेश कुमार, मनमोहन शाक्य, रोहित कुमार, सुदीप कुमार, विवेक कुमार, दुर्गेश कुमार, अभिषेक अग्निहोत्री, मधु यादव, रामकिशोर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी