एकता दिवस के रूप में मनगी पटेल जयंती

मैनपुरी जासं। शनिवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती है इसे एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:12 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:12 AM (IST)
एकता दिवस के रूप में मनगी पटेल जयंती
एकता दिवस के रूप में मनगी पटेल जयंती

जासं, मैनपुरी: शनिवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती है, इसे एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। डीआइओएस ने जयंती मनाने के साथ ही प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराने को जिले के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं।

डीआइओएस मनोज कुमार ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनेगी। इस दौरान सभी शिक्षण संस्थानों में आफलाइन और आनलाइन क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता के अलावा शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जाने के संबंध में निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले और छह नवंबर को मंडल स्तर और 12 नवंबर को राज्य स्तर पर आफलाइन व आनलाइन प्रतियोगिता होगी। जिले और मंडल पर प्रथम तीन विद्यार्थियों का चयन, राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी