इस बार नहीं निकलेगी महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा

कोरोना संक्रमण की वजह से क्षत्रिय कल्याण परिषद ने लिया फैसला। सादगी से मनाया जाएगा दशहरा पर्व।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 04:06 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 04:06 AM (IST)
इस बार नहीं निकलेगी महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा
इस बार नहीं निकलेगी महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा

जासं, मैनपुरी: क्षत्रिय कल्याण परिषद कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार दशहरा पर्व सादगी से मनाएगी। इस वर्ष महाराजा तेज सिंह जूदेव की शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। दशहरा पर किला स्थित राम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना और महाराजा तेज सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।

परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर ने बताया कि दशहरा पर्व इस बार महाराजा तेज सिंह शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज के लोग कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए किले पर एकत्रित होंगे। श्री राम-जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मदार दरवा•ो पर स्थित महाराजा तेज सिंह पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। यहां से क्षत्रिय समाज के लोग पैदल ईशन नदी पुल के समीप महाराजा तेज सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। जिला अस्पताल पहुंचकर मरी•ाों को फल वितरित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी