मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों का सत्कार

मैनपुरी जासं करीमगंज में कई मौतों के बाद अधिकारियों की नींद टूटी है। डेंगू मरीजों की जांच रिपोर्ट में डॉक्टर और पैथोलॉजी की मिलीभगत सामने आई है। डीएम के निर्देश पर कराई छापेमारी में फर्जीवाडे़ का राजफाश हो गया। क्लीनिक और पैथोलॉजी को सील कर संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। एक पैथोलॉजी और फर्जी रूप से संचालित क्लीनिक का पंजीकरण भी नहीं था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 06:52 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 06:52 AM (IST)
मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों का सत्कार
मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों का सत्कार

70 दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण, आबकारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

आगामी तीन दिनों तक गांवों में चलाया जाएगा अभियान

फोटो नं.01

जासं, मैनपुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा ने दिव्यांगों का सत्कार किया। 70 दिव्यांगों को अलग-अलग उपकरण और सामग्री का वितरण कर उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन नगर पालिका के शहीद पार्क में दिव्यांग जन सहायता कार्यक्रम किया गया। दिव्यांगों को कैलीपर्स, वॉकिग स्टिक, चश्मे, तिपहिया आदि का वितरण किया गया। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि दिव्यांगों की मदद के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन कराया जा रहा है। इनमें पंजीकृत पात्रों को लाभ दिया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि सेवा सप्ताह में अब तीन दिन गांवों में अभियान चलाया जाएगा। पौधारोपण के साथ स्वच्छता कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसमें प्रत्येक ग्रामीण से अपील की गई है कि वे कम से कम एक पौधा रोपें। चेयरमैन नगर पालिका मनोरमा देवी ने समाजसेवियों से मदद की अपील की है।

इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डॉ. सुमंत गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, मंजूषा चौहान, भूपेंद्र यादव, प्रेम सिंह शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, अरविद तोमर, लक्ष्मण गुप्ता, अनूप मिश्रा, प्रशांत चौहान, गौतम चौहान, धीरू राठौर, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र यादव ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी