आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं छात्राएं

शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में गुरुवार को कराटे प्रशिक्षण का आयोजन कराया गया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए उन्हें अनुशासन की जानकारी भी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 04 Oct 2018 10:38 PM (IST)
आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं छात्राएं
आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं छात्राएं

जासं, मैनपुरी : सुदिती ग्लोबल एकेडमी में गुरुवार को कराटे प्रशिक्षण का आयोजन कराया गया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए उन्हें अनुशासन की जानकारी भी दी। प्रशासनिक प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम मोहन ने कहा कि जरूरी है कि हम आत्मरक्षा को लेकर सजग रहें। प्रत्येक छात्रा को अच्छे और बुरे की पहचान भी होनी चाहिए। प्रशिक्षक संदीप और अतुल ने मार्शल आर्ट की बारीकियां बताईं। छात्राओं को अलग-अलग किक की जानकारी देते हुए उनका अभ्यास भी कराया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक लव मोहन, अलका दुबे, ज्ञानेंद्र ¨सह चौहान, पूजा दुबे, रीतिका शर्मा, मीनू मिश्रा, मंजू, प्रिया दुबे, प्रिया शर्मा आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी