कोहरे की चादर ओढ़ आई सुबह, शीतलहर ने ठिठोरा

मैनपुरी जासं। बुधवार की सुबह घने कोहरे की चादर ओढ़कर आई। न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पहुंचे पारे के बीच चली सर्द हवाओं ने हर किसी को ठिठोरकर रख दिया। दिन भर शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। दोपहर तक कोहरे की वजह से सड़कों पर ²श्यता प्रभावित बनी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 06:09 AM (IST)
कोहरे की चादर ओढ़ आई सुबह, शीतलहर ने ठिठोरा
कोहरे की चादर ओढ़ आई सुबह, शीतलहर ने ठिठोरा

जासं, मैनपुरी: बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर ओढ़कर आई। न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पहुंचे पारा के बीच चली सर्द हवाओं ने हर किसी को ठिठोरकर रख दिया। दिन भर शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। दोपहर तक कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता प्रभावित रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

मंगलवार रात से ही सर्द हवाओं ने डेरा डाल लिया था। रात नौ बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बुधवार की सुबह शीतलहर के बीच घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर 12 बजे तक कोहरे की चादर छाई रही, जिसका असर आवागमन पर पड़ा। दृश्यता कम होने से वाहन सड़क पर हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे। ठंड से राहत पाने के लिए लोग टायर और प्लास्टिक जलाकर गर्माहट लेने में लगे रहे। रोडवेज की बसें भी अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलती दिखीं। ठंड का असर बच्चों पर अधिक पड़ रहा है। सर्दी जुकाम से बच्चे बीमार होने लगे हैं। ठंड से पशु पक्षी भी बेहाल होने लगे हैं। इसे इंसेट में कोहरा के लोगों के साथ बॉक्स में लगाएं--- सड़क पर रखें इन बातों का ख्याल

- कोहरे में सड़क पर चलते समय वाहनों की हेड और टेल लाइट को दुरुस्त रखें।

- कोहरे में देखने के लिए फॉग लाइटों का उपयोग करें।

- छोटे व बडे़ वाहनों में रेडियम टेप का प्रयोग करें।

गति 30 किमी प्रति घंटा ही रखें। गाड़ियों में अपर-डिपर स्विच का प्रयोग करें।

- सड़क पर सफेद पट्टियों को देखते हुए रास्तों पर चलें।

- ट्रैफिक सिगनल की अनदेखी न करें।

chat bot
आपका साथी